---Advertisement---

Hyundai तैयार कर रही है चांद पर चलने वाला लूनर मोबिलिटी रोवर, जानिए किन खासियतों से लैस है ये कार

Hyundai: साउथ कोरिया की कार निर्माता कंपनी हुंडई चांद की सतह पर चलने वाली एक स्पेशल कार को तैयार कर रही है। कंपनी ने इसे लूनर एक्सप्लोरेशन मोबिलिटी रोवर नाम दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 21, 2023 5:56 अपराह्न

Hyundai
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai: दुनिया की मशहूर कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स अपनी कारों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती है। ऐसे में भारत समेत कई देशों में हुंडई की कारों का जलवा बरकरार है। ऐसे में हुंडई कंपनी ने एक बड़ी योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि हुंडई एक ऐसी कार बना रही है, जो चांद पर भी चलाई जा सकेगी। इसके लिए हुंडई एयरोस्पेस कंपनियों के साथ मिलकर काम करेगी।

हुंडई तैयार कर रही है मोबिलिटी रोवर

खबरों के मुताबिक, हुंडई मोटर्स ने कोरिया की 6 अनुसंधान संस्थानों के साथ मिलकर एक समझौता किया है। इसके तहत कंपनी लूनर एक्सप्लोरेशन मोबिलिटी रोवर को तैयार करेगी। हुंडई ने इस प्रोजेक्ट पर जुलाई 2022 से काम करना शुरू कर दिया था।

ये भी पढ़ें: Tata Punch को टक्कर देने आ रही Hyundai माइक्रो एसयूवी Exter, कम कीमत मे मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

चांद पर चलेगी हुंडई की स्पेशल कार

बताया जा रहा है कि हुंडई की चांद पर चलने वाली ये कार काफी खास होगी। इस कार में कई स्पेशल तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इस लूनर मोबिलिटी रोवर में हुंडई और किया की सभी एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस कार में सोलर पैनल, एडवांस रोबोटिक्स, कैमरा, lidar सेंसर, मोटर, पहिया, सस्पेंशन, बैटरी और ऑटोमेटिक ड्राइविंग सिस्टम दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि हुंडई इस लूनर रोवर को ऐसी तकनीक के साथ बनाएगी, जो कि हर तरह के तापमान को झेल पाएगा। वहीं, इसका कुल 70 किलोग्राम होगा।

हुंडई की क्या है योजना

खबरों की मानें तो हुंडई कंपनी इस लूनर मोबिलिटी रोवर को साल 2024 की दूसरी छमाही में पहला टेस्ट कर सकती है। वहीं, हुंडई इसे साल 2027 तक चांद की सतह पर उतार सकती है। आपको बता दें कि हुंडई कंपनी की योजना है कि इस स्पेशल रोवर के जरिए चांद की सतह पर मौजूद संसाधनों की खुदाई करके मानव प्रजाति के लिए कुछ हासिल किया जाए। इसके लिए इस रोवर में खास तकनीक दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा चमकदार डिस्प्ले और पावरफुल चिपसैट के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन, iPhone को दे रहा टक्कर!

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026