---Advertisement---

Hyundai Verna 2023 को भारत में किया गया लॉन्च, प्रीमियम इंटीरियर और बेहतरीन फीचर्स से है लैस

हुंडई मे भारत में अपने Hyundai Verna के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च कर दियाहै। कंपनी ने इस नई हुंडई वरना के 4 वेरिएंट बाजारों में उतारे हैं। इसमें बेहतरीन फीचर्स और अपडेटेड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 21, 2023 4:54 अपराह्न

Hyundai Verna 2023
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Verna 2023: भारत में Hyundai Verna के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस नई हुंडई वरना के 4 वेरिएंट ऑप्शन (EX, S, SX, और SX (O)) को बाजारों में उतार दिया है। हुंडई वरना पहले से ही भारतीय बाजार में उपलब्ध है लेकिन कंपनी ने कुछ बदलाव करके इसे दोबारो से लॉन्च किया है। इसमें कुछ सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है। यह कार पुरानी कार के मुकाबले थोड़ी बड़ी है। आइए जानते हैं इस कार में क्या है खास?

जानें क्या हैं फीचर्स

New Hyundai Verna में ग्राहकों को 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा रहा है। यह टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, टच बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और बोस का 8 स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है।

ये भी पढ़ें: इन 5 खासियतों से दुश्मनों पर भारी पड़ रही नई Honda Shine 100 बाइक, देख Splendor Plus की बढ़ रही टेंशन!

क्या हैं सेफ्टी फीचर्स

अगर इसके सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो बता दें कि इसमें ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, हाई बीम असिस्ट, लेन फॉलोइंग असिस्ट, ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही 6 एयरबैग, ESC, EBD, ABS, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

New Hyundai Verna स्पेसिफिकेशन्स

अगर इस कार के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बता दें कि कंपनी ने इस कार को दो इंजन ऑप्शन में पेश किया है। पहला 1.5 लीटर 4 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है 113Bhp की पॉवर और 114Nm का टॉर्क जनरेट करती है। दूसरा 1.5 लीटर 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 158Bhp की पॉवर और 253Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी ने इस कार के वेरिएंट्स में 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड टॉर्क कंवर्टर और 7 स्पीड DCT (Dual Clutch Transmission) के ऑप्शन दिए हैं।

BrandHyundai
ModelNew Hyundai Verna
Engine1.5 Liter 4 Cylinder Naturally Aspirated Petrol Engine/1.5 Liter 4 Cylinder Turbo Petrol Engine
Power113bhp-158bhp
Torque114Nm – 253Nm
Airbags6
Transmission6 Speed Manual, 6 Speed Torque Converter, 7 Speed DCT Transmission

ये भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने की ऊंची छलांग, पहली बार कीमत 60 हजार के पार…जानें क्या है कारणकाकैसा है हाल

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026