---Advertisement---

Hyundai Verna: 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली सेडान कार पर उठा सकते हैं 45000 रुपये तक का फायदा, लिमिटेड है ऑफर

Hyundai Verna: हुंडई वरना सेडान कार को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है। अभी देखें बढ़िया सेफ्टी फीचर्स के साथ आने वाली कार पर ऑफर डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 12, 2023 1:01 अपराह्न

Hyundai Verna
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Verna: नवंबर के महीने में कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी फेमस कारों पर अच्छा ऑफर दे रही है। अगर आप इस त्योहारी सीजन में नई कार घर लाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपको खुश कर सकती है। दरअसल हुंडई मोटर्स इंडिया मशहूर सेडान कार वरना (Hyundai Verna ) पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस ऑफर के बाद कार का दाम कम हो जाता है। जानें क्या है ऑफर डिटेल।

Hyundai Verna पर दमदार ऑफर

हुंडई कार के कई डीलर नवंबर महीने की स्कीम के तहत वरना सेडान कार को 45000 रुपये तक की छूट पर बेच रहे हैं। इस कार पर 20 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। आपको बता दें कि ये ऑफर कुछ ही डीलरशिप पर उपलब्ध है। साथ ही सिर्फ नवंबर महीने तक ही वैध है।

Hyundai Verna के फीचर्स

इस कार में एलईडी लाइटबार, एलईडी टेललैंप, ड्यूल टोन अलॉय वहील्स, इलेक्ट्रिक सनरुफ, शार्क फिन एंटीना, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, लेवल-2 ADAS फीचर मिलता है। साथ ही सीट बेल्ट रिमाइंडर, 6 एयबैग्स, ESC

Hyundai Verna इंजन

इसमें 1.5 लीटर नेचुरली एस्पेरिटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। ये 158bhp की ताकत और 253nm का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल, CVT यूनिट और 7 स्पीड DCT  ट्रांसमिशन मिलता है। इस कार को ग्लोबल NCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 1096500 रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026