---Advertisement---

Audi Q5 पर भारी पड़ सकती है Jeep Wrangler 2023, दमदार इंजन के साथ लुक में होंगे ये बदलाव!

Jeep Wrangler को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में कंपनी अब अपने फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसे साल 2024 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 7, 2023 12:03 अपराह्न

Jeep Wrangler 2023
Follow Us
---Advertisement---

Jeep Wrangler 2023: Jeep Motors अपनी Wrangler SUV के मौजूदा मॉडल को फेसलिफ्ट वर्जन में अपडेट करने वाली है। इसे साल 2017 में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इस मॉडल के फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे साल 2024 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। इस नई नवेली SUV Jeep Wrangler में डिजाइन के साथ ही कई मॉडल्स भी अपडेट किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह SUV कितनी शक्तिशाली होने वाली है।

ये भी पढ़ें: TVS Raider या Honda SP 125 बाइक खरीदने में हो रहे है कंफ्यूज, तो यहां देखें चंद सेकेंड में बड़ी कंपैरिजन

Jeep Wrangler 2023 हो सकती है इतनी शक्तिशाली

Jeep Wrangler 2023 SUV में एक 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड प्लग-इन हाइब्रिड इंजन मिल सकता है। यह इंजन 375hp की पॉवर दे सकता है और 639Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके अलावा इसमें एक 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इन-लाइन फोर सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है जो 270hp की पॉवर दे सकता है और 410Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके अलावा इसमें 3.6 Naturally Aspirated V6 इंजन ऑप्शन मिल सकता है जो 285hp की पॉवर और 353 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके साथ ही कंपनी इसमें 6.4 लीटर का V8 इंजन मिल सकता है जो 470hp की पॉवर और 639Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस कार में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिल सकता है।

BrandJeep
ModelJeep Wrangler
Engine2.0L, Turbo Charged Plug-in Hybrid Engine, 2.0L Turbocharged In-Line Four Cylinder Engine, 3.6L Naturally Aspirated V6 and 6.4L V8 Engine
Power375hp, 270hp, 285hp, 470hp
Torque639Nm, 410Nm, 353 Nm, 639Nm
Transmission6 Speed Manual Transmission and 8 Speed Automatic Transmission

कैसा होगा Jeep Wrangler 2023 का डिजाइन?

अगर इसके लुक की बात करें तो कंपनी इस अपकमिंग जीप रैंगलर के लुक को पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतरीन बना सकती है। इसके बाहरी लुक में नए डिजाइन का ग्रिल दिया जा सकता है। इस एसयूवी में सेवेन स्लॉट का पुराना डिजाइन बरकरार रखा जा सकता है लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसके स्लॉट्स पहले के मुकाबले पतले हो गए हैं। Jeep Wrangler में पुराने बॉडी कलर्ड थीम वाले काले रंग को खत्म किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी स्काई-वन टच पॉवरटॉप समेत नए हार्ड टॉप ऑप्शन दिए जा सकते हैं। उम्मीद है कि कंपनी इसके केबिन में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी।

मिल सकते हैं ये फीचर्स?

अगर इसके फीचर्स की बात करें तो बता दें कि इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नए एसी वेंट्स, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो, 12-वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, एक न्यू डिजाइन सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है।

क्या होगी कीमत और किससे होगा मुकाबला

बता दें कि इसकी कीमत 61.5 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। इसे साल 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार का सीदा मुकाबला Audi Q5 से हो सकता है। कंपनी की तरफ से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि इसे भारत में कब तक लॉन्च किया जा सकता है। यहां बताई गई सभी जानकारियां अनुमानित हैं। सटीक जानकारियां कार के लॉन्च होने के बाद ही पता चल सकेंगी।

ये भी पढ़ें: IPL देखने वालों की Jio के धमाकेदार रिचार्ज ने करा दी मौज, VI और Airtel ने भी खोल दिए सस्ते में ज्यादा डाटा के द्वार

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026