---Advertisement---

बस कुछ समय और फिर Bajaj Triumph करेंगी बड़ा धमाका, बाइक का धाकड़ पावरट्रेन देखकर Royal Enfield की उड़ जाएगी नींद!

Bajaj Triumph: ऑटो सेक्टर में जिस बाइक का सबसे अधिक इंतजार किया जा रहा है वो है बजाज ट्रायंफ (Bajaj Triumph)। बजाज कंपनी ने ब्रिटेन की बाइक कंपनी ट्रायंफ मोटर्स के साथ साझेदारी की थी। दोनों कंपनियों की पहली बाइक जल्द ही रीवील होने वाली है। इस मोटरसाइकिल का लोगों को काफी इंतजार है और ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 26, 2023 3:13 अपराह्न

Bajaj Triumph
Follow Us
---Advertisement---

Bajaj Triumph: ऑटो सेक्टर में जिस बाइक का सबसे अधिक इंतजार किया जा रहा है वो है बजाज ट्रायंफ (Bajaj Triumph)। बजाज कंपनी ने ब्रिटेन की बाइक कंपनी ट्रायंफ मोटर्स के साथ साझेदारी की थी। दोनों कंपनियों की पहली बाइक जल्द ही रीवील होने वाली है। इस मोटरसाइकिल का लोगों को काफी इंतजार है और इसके पीछे की वजह है इसका लुक और इसमें दिए गए शानदार फीचर्स।

Bajaj Triumph की खास जानकारी

खबरों की मानें तो Bajaj Triumph की पहली बाइक को 27 जून को ग्लोबल रिवील किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इस बाइक का नाम रोडस्टर या फिर स्क्रेंबलर हो सकता है। बजाज ने साल 2017 में ट्रायंफ के साथ करार किया था। इस बाइक को ट्रायंफ की सबसे किफाएती बाइक माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 2023 Royal Enfield Continental GT 650 बाइक देती है सेफ राइडिंग और कंफर्ट फीलिंग, खासियतों पर फिदा हो जाएंगे आप!

Bajaj Triumph के संभावित फीचर्स

इस दमदार बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में यूएसडी फोर्क और डिस्क ब्रेक दिया जाएगा। वहीं, इसमें सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, ड्यूल चैनल एबीएस के साथ आर्कषक अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। इसमें ट्यूबलैस टायर मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस बाइक को ऑफरोडिंग बाइक के तौर पर पेश किया जाएगा। बाइक को ग्लॉसी पैंट और कई कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है।

Bajaj Triumph की इनसे होगी टक्कर

Bajaj Triumph की इस बाइक में 350-400cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है। पेट्रोल बाइक के साथ इस बाइक को काफी लग्जरी खूबियां दी जाएगी। इसका इंजन काफी ताकतवर होगा। इस बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.25 लाख रुपये हो सकती है। इस बाइक को इंडिया में 5 जुलाई 2023 को लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड, जावा, येज्डी और होंडा की बाइक्स के साथ हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: Amazon Sale: गैस का झंझट खत्म! Electric Cooker पर मिनटों में पकेगा आपका फेवरेट खाना, डील जानकर उछल पड़ेंगे आप!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026