---Advertisement---

Kia EV2 Electric Car: 453 किमी की रेंज और 30 मिनट की फुल चार्जिंग! किआ भारत में ला रही स्पेशल ईवी

Kia EV2 Electric Car: किआ EV2 इलेक्ट्रिक कार बहुत जल्द भारत में पेश होने वाली है। यूरोपिए मार्केट में ये अभी हालहि में लॉन्च की गई है। ये एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी है। जो की पावरफुल बैटरी और लंबी रेंज के साथ आती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 25, 2026 3:03 अपराह्न

Kia EV2 Electric Car
Follow Us
---Advertisement---

Kia EV2 Electric Car:  दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। भारत में टाटा-महिन्द्रा के साथ-साथ तमाम सारी देसी और विदेशी कंपनियां चार पहिया ईवी बना रही हैं। इस बीच किआ एक बेहद हाईटेक और प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च कर सकती है। किआ EV2 इलेक्ट्रिक कार यूरोपिए मार्केट में 9 जनवरी 2026 को लॉन्च हो चुकी है। अब ये भारत में अप्रैल या फिर जून के महीने में दस्तक दे सकती है। ये एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है। ये ईवी किआ की EV9 से काफी मिलती-जुलती है।  इसमें 453 किमी की रेंज और 30 मिनट में फुल चार्ज करने वाला सुपरफास्ट चार्जर मिलता है।

Kia EV2 Electric Car की कीमत और भारत में कॉम्पिटिशन 

किआ EV2 इलेक्ट्रिक कार को यूरोपिए मार्केट में 24 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया गया है। हालंकि भारत में इसके प्राइज को लेकर कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इसका मुकाबला भारत में पहले से ही अपनी जगह बना चुकी Tata Punch EV, MG Windsor EV और Tata Nexon EV गाड़ियों से हो सकता है।

किआ EV2 इलेक्ट्रिक कार की बैटरी, रेंज ,स्पीड और स्मार्ट फीचर

किआ EV2 इलेक्ट्रिक कार को कंपनी ने दो अलग- अलग बैटरी वेरियंट में लॉन्च किया हुआ है। इसकी 42.2 kWh की बैटरी 317 किमी की रेंज दे सकती है। वहीं, 61.0 kWh की बैटरी 453 किमी की रेंज दे सकती है। इसकी हाई पावर मोटर 147 PS (108 kW) की पावर और 265 Nm टॉर्क को जनरेट करती है। वहीं, 150 किमी प्रति घंटे की रफतार से दौड़ सकती है। कंपनी ने 102kW का सुपरफास्ट डीसी चार्जर दिया है। ये 30 मिनट में गाड़ी को फुल चार्ज कर सकता है । इसके साथ कंपनी ने अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों और इलेक्ट्रिक डिवाइस को चार्ज करने के लिए व्हीकल टू लोड की टेक्नोलॉजी दी है।

किआ EV2 इलेक्ट्रिक कार का लुक और इंटीरियर

किआ EV2 इलेक्ट्रिक कार को कंपनी ने मॉर्डन और बोल्ड लुक में पेश किया है। इसका फ्रंट टाइगर फेस के साथ आता है। इसकी बॉडी बॉक्सी और मस्कुलर है। इसके बोनट पर वर्टिकल LED हेडलाइट्स लगी हुई हैं। वहीं, 19 इंच के एलॉल व्हील दिए गए हैं। किआ ने इसका इंटीरियर बेहद प्रीमियम बनाया है। इसमें तीन स्क्रीन दी गई हैं। सामान रखने के लिए अलग से फ्लोटिंग कंसोल दिया गया है। ये एक 5 सीटर कार है। जिन्हें यात्री अपनी सुविधआ के हिसाब से घुमा सकते हैं। इसके बोनट के पास 15 लीटर का बूट स्पेस और पीछे 403 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

कितनी सुरक्षित है किआ की नई इलेक्ट्रिक कार?

किआ EV2 इलेक्ट्रिक कार में लेवल 2 का ADAS दिया गया है। जिसके कारण ये बेहद सुरक्षित है। यात्री की सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग दिए गए हैं।  इसकी पार्किंग में 360-डिग्री का कैमरा मिलता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026