---Advertisement---

Kia EV9 में मिल सकते हैं 5 स्टार प्रीमियम फीचर्स, क्या Tata और Mahindra की गाड़ियों को देगी टक्कर

Kia EV9: भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में दक्षिण कोरिया की कार कंपनी किआ मोटर्स की काफी शानदार पकड़ बनी हुई है। ऐसे में किआ मोटर्स इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो को बड़ा करने की तेजी से प्लानिंग कर रही है। हाल ही में किआ ईवी9 (Kia EV9) कार को टेस्टिंग के दौरान पहली बार स्पॉट किया ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 3, 2024 2:16 अपराह्न

Kia EV9
Follow Us
---Advertisement---

Kia EV9: भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में दक्षिण कोरिया की कार कंपनी किआ मोटर्स की काफी शानदार पकड़ बनी हुई है। ऐसे में किआ मोटर्स इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो को बड़ा करने की तेजी से प्लानिंग कर रही है। हाल ही में किआ ईवी9 (Kia EV9) कार को टेस्टिंग के दौरान पहली बार स्पॉट किया गया है। ऐसे में इसके बारे में लोगों के जहन में और अधिक उत्सुकता बढ़ गई है। जानिए इसकी लीक डिटेल।

Kia EV9 की लीक डिटेल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि किआ ईवी9 कार को हैदराबाद में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस कार को भारतीय बाजार में कंपनी का अगला फ्लैगशिप वाहन बताया जा रहा है। लीक के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक कार में बड़े व्हील आर्चीज, फ्लश्ड डोर हैडल्स, एलईडी हैडलैंप, जेड शेप एलईडी डीआरएलएस, रुफ रेल्स, एलईडी टैललेंप और डिजिटल टाइगर फ्रंट डिजाइन मिल सकता है।

Kia EV9 की संभावित खूबियां

लीक के मुताबिक, कार में 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर और 5.3 इंच की क्लाइमेट कंट्रोल स्क्रीन और वायरलेस चार्जिंग पैड दिया जा सकता है। एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कार प्ले, 3 जोन क्लाईमेट कंट्रोल, ओटीए अपडेट और एडीएएस लेवल-2 तकनीक भी दी जा सकती है। दावा किया जा रहा है कि कार में काफी प्रीमियम इंटीरियर थीम मिल सकती है। दावा किया जा रहा है कि इसका केबिन 5 स्टार होटल की तरह होगा।

Kia EV9
Kia EV9

Kia EV9 का अनुमानित बैटरी पैक

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस कार को E-GMP इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। गाड़ी में 2 बैटरी पैक मिल सकते हैं। इसमें 76.1kwh सिंगल चार्ज पर 370KM की रेंज मिल सकती है। वहीं, 99.8kwh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 490KM की रेज दे सकता है। इसकी कीमत 90 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026