---Advertisement---

Hyundai Creta और Grand Vitara की सेल गिराने आ रही है Kia Seltos Facelift! मिल सकता है पैनोरमिक सनरूफ फीचर

Kia Seltos Facelift: इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस साल एक से बढ़कर एसयूवी दस्तक देगी। इसमें होंडा एलिवेट को 6 जून को रिवील कर दिया गया है। ऐसे में साउथ कोरिया की मशहूर कार कंपनी किआ मोटर्स जल्द ही अपने फेमस मॉडल के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करेगी। Kia Seltos Facelift का लोगों को काफी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 7, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Kia Seltos Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Kia Seltos Facelift: इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस साल एक से बढ़कर एसयूवी दस्तक देगी। इसमें होंडा एलिवेट को 6 जून को रिवील कर दिया गया है। ऐसे में साउथ कोरिया की मशहूर कार कंपनी किआ मोटर्स जल्द ही अपने फेमस मॉडल के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करेगी। Kia Seltos Facelift का लोगों को काफी इंतजार है, इस कार को काफी स्टाइलिश लुक के साथ उतारा जाएगा। बताया जा रहा है कि किआ की इस कार में नया इंटीरियर और नया पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।

Kia Seltos Facelift की संभावित जानकारी

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को ग्लोबल स्पेक मॉडल के आधार पर बनया जाएगा। इसमें मैट पेटर्न वाला अपडेटेड ग्रिल दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें टाइगर नोज वाली एलईडी लाइट और डे टाइम दी जाएगी। इस कार में एलईडी डीआरएल के साथ नए लुक वाला बंपर दिया जा सकता है। इसमें सेंट्रल एयर डैम के साथ फॉग लाइट दी गई है। इस कार में नया डबल टोन कलर वाला रियर बंपर के साथ नया टेल गेट दिया जा सकता है। खबरों के मुताबिक, किआ इस कार में 17 इंच के अल़ॉय व्हील्स दे सकती है।

ये भी पढ़ें: Upcoming Bikes: मार्केट में तहलका मचाने आएंगी Yamaha और Harley Davidson की ये धांसू स्पोर्ट्स बाइक, मिलेंगे गजब के फीचर्स

Kia Seltos Facelift की अनुमानित खूबियां

Kia Seltos Facelift में नई इंफोटेनेंट स्क्रीन लेआउट मिल सकती है। इसमें डैशबोर्ड को भी अपडेट किया जाएगा साथ ही नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें स्लिमर सेंट्रल एयर क्रॉस मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि इसमें रोटरी ड्राइव सेलेक्टर के साथ नया सेंट्रल कंसोल दिय जाएगा। किआ की इस कार में पैनोरमिक सनरूफ के साथ एडॉप्टिप क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट, आपातकालीन ब्रेकिंग सिस्टम और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

फीचर्सKia Seltos Facelift
इंजन1.5 लीटर
ताकत158bhp
टॉर्क258nm

Kia Seltos Facelift पावरट्रेन

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर का नेचुअली एस्पेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन दिया जाएगा। इसके पेट्रोल इंजन में 158bhp की ताकत और 258nm का टॉर्क दिया जाएगा। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा से हो सकता है। किआ इस कार को जुलाई महीने में लॉन्च कर सकती है। वहीं, इसकी एक्सशोरूम कीमत 11 लाख से 19 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: Apple WWDC 2023 का सबसे स्पेशल प्रोडक्ट रहा MacBook Air, वर्ल्ड थिनेस्ट लैपटॉप के फीचर्स और कीमत कर देंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Suzuki Sales May 2026

जून 1, 2026

Tata Motors Sales in May 2026

जून 1, 2026

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026