---Advertisement---

Kia Sonet Facelift vs Tata Nexon Facelift: किआ की नई कार इन 3 फीचर्स के मामले में नेक्सन को देती है कड़ी टक्कर? देखें अंतर

Kia Sonet Facelift vs Tata Nexon Facelift: अगर आप नई एसयूवी लेने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। किआ और टाटा में से कौन सी कार है अधिक एडवांस फीचर्स से लैस।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 23, 2023 10:55 पूर्वाह्न

Kia Sonet Facelift vs Tata Nexon Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Kia Sonet Facelift vs Tata Nexon Facelift: साल 2024 में कई कंपनियां अपनी नई कारों को मार्केट में पेश करेंगी। ऐसे में अगर आप भी किसी नई गाड़ी को तलाश रहे हैं तो आपके लिए ये खबर काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इसी कड़ी में किआ मोटर्स सोनेट फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाली है। इस कार का मुकाबला टाटा मोटर्स की नेक्सन फेसलिफ्ट (Kia Sonet Facelift vs Tata Nexon Facelift) से होता है। आइए जानते हैं इन दोनों में क्या अंतर है।

Kia Sonet Facelift की खासियत

किआ सोनेट फेसलिफ्ट को सात वेरिएंट्स में उतारा गया है, जिनमें HTE, HTK, HTK+, HTX, HTX+, GTX+ और X-Line शामिल है। इस कार में नए डिजाइन के एलईडी हैडलैंप और एलईडी फॉग लैंप दिए गए हैं। इसमें 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते है। गाड़ी में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, पावर्ड ड्राइवर सीट्स, एबियंट लाइटिंग, सिंगल टच पर विंडो अप और डाउन, रिमोट इंजन स्टार्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Kia Sonet Facelift के सेफ्टी फीचर्स

सोनेट फेसलिफ्ट में सेफ्टी के लिए ADAS लेवल-1, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टैक्शन कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट खूबियां दी गई हैं। कार में 1.2 लीटर का NA पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 8 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, अभी तक ये कार भारत में लॉन्च नहीं हुई है। ये जनवरी 2024 में लॉन्च हो सकती है। फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Tata Nexon Facelift की खूबियां

टाटा मोटर्स की नेक्सन फेसलिफ्ट में एलईडी हैडलैंप, वाए शेप में एलईडी टेललाइट्स, 16 इंच के अलॉय व्हील्स और एलईडी लाइट बार मिलता है। गाड़ी में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, टू- स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वेंटीलेटेड और एडजेस्टेबल फ्रंट सीट्स और टच कंट्रोल एसी फंक्शन मिलते हैं।

कार में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये 5 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड डीसीटी यूनिट के साथ आता है। इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन भी मिलता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स आता है। इसे ग्लोबल NCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 809990 रुपये है।

फीचर्सKia Sonet Facelift की डिटेलTata Nexon Facelift की डिटेल
इंजन1.2 लीटर का NA पेट्रोल1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल
पावर82bhp118bhp
टॉर्क115nm170nm
गियरबॉक्स6 स्पीड मैनुअल5 स्पीड मैनुअल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026