---Advertisement---

Kinetic Green Zulu EV vs Ola S1X+ EV: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना है तो इन ऑप्शन्स में से किसे चुनें, यहां पढ़ें कंपेरिजन

Kinetic Green Zulu EV vs Ola S1X+ EV: नए साल से पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। यहां जानें क्या है दोनों में अंतर।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 13, 2023 11:05 पूर्वाह्न

Kinetic Green Zulu EV vs Ola S1X+ EV
Follow Us
---Advertisement---

Kinetic Green Zulu EV vs Ola S1X+ EV: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लगातार नए मॉडल दस्तक दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए ये आर्टिकल काम का हो सकता है। इस खबर में Kinetic Green Zulu EV vs Ola S1X+ EV इलेक्ट्रिक स्कूटर की खूबियों के बीच अंतर की जानकारी साझा कर रहे हैं। इससे आपको नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने में आसानी हो जाएगी। चलिए देखते हैं क्या है डिटेल।

Kinetic Green Zulu EV की खूबियां

Kinetic Green Zulu इलेक्ट्रिक स्कूटर को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। ये स्कूटर पूरी तरह से मेड इन इंडिया है। इसमें एलईडी हैडलैंप, एलईडी DRLS, ऑटो कट चार्जर, साइड स्टैंड सेंसर, अंडरसीट स्टोरेज में भी लाइट दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि स्कूटर में 160mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, ऐसे में ये हर तरह के रोड पर आसानी से चल सकता है। इसका व्हीलबेस 1360mm है, स्कूटर की लंबाई 1830mm, ऊंचाई 1135mm और चौड़ाई 715mm है।

कंपनी ने इसमें 2.27kwh की बैटरी और 2.1kw की BLDC इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। ये सिंगल चार्ज पर 104KM की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 60KM की है। इसकी बैटरी सामान्य चार्जर से सिर्फ आधे घंटे में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है। इसके दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक मिलता है। स्कूटर के फ्रंट में टेलीस्कोपिक और रियर में डबल शॉर्क ऑब्जॉर्वर सस्पेंशन दिया है। इसकी एक्सशोरुम कीमत 94990 रुपये है।

Ola S1X+ EV के स्पेसिफिकेशन्स

ओला के इस स्कूटर में एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेललैंप, एलईडी टर्न सिग्नल, ऑटोमेटिक हैडलैंप ऑन जैसी खूबियां दी गई हैं। डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, लो बैटरी इंडीकेटर और 34 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज दी गई है। इसमें 160mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 1359mm का व्हीलबेस दिया गया है। इसमें 5 इंच की इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नेविगेशन ब्लूटूथ, जीपीएस और कीलेस स्टार्ट भी मिलता है। इसके दोनों व्हील में ड्रम ब्रेक दिया गया है।

ओला ने इसमें 3kwh की बैटरी दी गई है। ये सिंगल चार्ज पर 151KM की IDC रेंज देता है। इसमें 90KM की टॉप स्पीड मिलती है। ये 5.5 सेकेंड में 0 से 60KM की स्पीड पकड़ लेता है। इसके साथ 500W का पोर्टेबल चार्जर आता है, जो 7.4 घंटे में स्कूटर फुल चार्ज करता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 89999 रुपये है।

फीचर्सKinetic Green Zulu EV की डिटेलOla S1X+ EV की डिटेल
बैटरी2.27kwh3kwh
रेंज104KM151KM
टॉप स्पीड60KM90KM
चार्जिंग टाइमआधे घंटे में 80 फीसदी7.4 घंटे में फुल चार्ज

इसका रखें ध्यान

इस बात का ध्यान रखें कि यहां पर केवल जानकारी के लिए बताया गया है। किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद का ध्यान रखें। किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026