---Advertisement---

Royal Enfield Himalayan 440 को खरीदने से पहले जानें 3 बड़ी बातें, किन लोगों के लिए है बेस्ट?

Royal Enfield Himalayan 440 : रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 बाइक के लॉन्च होते ही, इसके फीचर्स चर्चा में आ गए हैं। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो जानें इसमें क्या नया मिल रहा है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 5, 2026 6:23 अपराह्न

Royal Enfield Himalayan 440
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Himalayan 440 : रॉयल एनफील्ड हिमालयन 400 बाइक को भारत में अभी हालहि में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च किया गया है। ये एक ऑफ रोडिंग बाइक है। जिसे पहाड़ों से लेकर कीचड़ तक में आसानी से एडवेंचर के लिए चलाया जा सकता है। ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें 21-इंच का बड़ा व्हील और पीछे 17-इंच का टायर दिया गया है। इसमें कई सारी ऐसी खूबियां हैं, जो  लोगों को प्रभावित कर सकती हैं। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो जानें इसमें क्या नया मिल रहा है।

Royal Enfield Himalayan 440  में मिल रहा पावरफुल इंजन

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 की सबसे बड़ी खूबी इसका 443cc का इंजन है। ये 34 Nm का टॉर्क जनरेट कर देता है। इसका सीधा फायदा यह होता है कि भारी ट्रैफिक, पहाड़ों की खड़ी चढ़ाई या गहरे कीचड़ में आपको बार-बार गियर बदलने या बहुत ज्यादा एक्सीलेटर देने की जरूरत नहीं पड़ती है। बाइक कम स्पीड में भी बिना बंद हुए आसानी से आगे बढ़ जाती है। इसीलिए अगर आप इस एडवेंचर बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो फायदे का सौदा साबित हो सकती है।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 में मिल रहे 6-स्पीड गियरबॉक्स

अगर आप बार-बार के गियर बदलने से परेशान हैं तो रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 एक अच्छी बाइक है।
इसमें कंपनी 6-स्पीड गियरबॉक्स दे रही है। छठे गियर की मदद से अब आप हाईवे पर 100-110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकते हैं। ये बिना किसी वाइब्रेशन के बेहद स्मूथ और आरामदायक सफर करने का मौका देती है।लद्दाख के टूटे-फूटे पहाड़ों से लेकर उत्तराखंड के पानी वाले इलाकों में बाइक को चलाने के लिए 220mm का ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, आगे 21-इंच का बड़ा स्पोक व्हील और स्विचेबल एबीएस  ब्रेक मिल रहे हैं। ये खराब से खराब रास्तों पर आसानी से चलने का आनंद देती है।

माइलेज और सेफ्टी

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 मोटरसाइिल 32 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। इसमें 15 लीटर का पेट्रोल फ्यूल टैंक मिल रहा है।सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS, दमदार डिस्क ब्रेक्स, मजबूत हाफ-डुप्लेक्स स्प्लिट-क्रैडल फ्रेम,नई पावरफुल LED हेडलाइ और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

रॉयल एनफील्ड की नई बाइक की कीमत

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 को कंपनी ने 2.30 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इसकी ऑन रोड कीमत  1.70 लाख तक जा सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now