---Advertisement---

Bajaj Pulsar और TVS Apache को टक्कर देने आ रही KTM 200 duke 2023 बाइक!

KTM 200 duke 2023: केटीएम बाइक्स का अपना अलग ही जलवा होता है, यही कारण है कि, आज कल का यूथ केटीएम की स्पोर्टस बाइक्स की तरफ ज्यादा खींच रहा है। अपने चाहने वालों के इसी बढ़ते हुए प्यार और विश्वास को देखते हुए KTM 200 duke 2023 को एक बार फिर से अपने फैंस ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 15, 2023 5:28 अपराह्न | Updated: अगस्त 6, 2023 11:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

KTM 200 duke 2023: केटीएम बाइक्स का अपना अलग ही जलवा होता है, यही कारण है कि, आज कल का यूथ केटीएम की स्पोर्टस बाइक्स की तरफ ज्यादा खींच रहा है। अपने चाहने वालों के इसी बढ़ते हुए प्यार और विश्वास को देखते हुए KTM 200 duke 2023 को एक बार फिर से अपने फैंस के लिए लेकर आ रही है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। यूरोपियन टू-व्हीलर कंपनी ने इस शानदार बाइक का टीजर भी जारी किया है। ये बाइक 200 ड्यूक का नया मॉडल होगा। ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो सामने आया है। इस बाइक में 390 ड्यूक का एलईडी हेडलाइट वाला लुक मिल सकता है। इसके साथ ही इस बाइक में डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलने की पूरी उम्मीद है। इस बाइक को 4 वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा। KTM 200 डयूक को 1.93 लाख रुपए की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।। इस बाइक में हेडलैम्प डिजाइन, रिस्टाइल्ड टैंक श्राउड्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: Toyota और Kia की मार्केट हिलाने आ रही है Maruti Invicto, जानिए सबसे महंगी कार के सुपरडुपर फीचर्स!

KTM 200 duke 2023 के फीचर्स

फीचर्सKTM 200 duke 2023
इंजन 199.5 सीसी लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन 
पावर10,000 आरपीएम पर 25 पीएस 
टार्क8,000 आरपीएम पर 19.5 एनएम
गियरबॉक्स6-स्पीड गियरबॉक्स 
फ्रंट फोर्क्स43 मिमी अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क्स
रियर मोनोशॉक10-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक
ब्रेकडुअल-चैनल ABS 
कीमत 1,92,845 रुपये 
मुकाबलाBajaj Pulsar NS200, TVS Apache RTR 4V, Husqvarna Vitpilen 250

KTM 200 duke 2023 बाइक में क्या हो सकता है खास?

KTM 200 duke 2023 अपने पुराने मॉडल से 500 रुपए महंगी होगी। इसके साथ ही इसका मुकाबला Bajaj Pulsar NS200, TVS Apache RTR 4V, Husqvarna Vitpilen 250 जैसी गाड़ियों से होगा। जारी टीजर में बाइक का पुरा लुक सामने नहीं आया है। ऐसे में इस टीजर ने लोगों की धड़कनें और भी ज्यादा बढ़ा दी हैं। इस बाइक को इसी साल को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसकी लॉन्चिग को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इस बाइक के लॉन्च होते ही इसकी टक्कर Bajaj Pulsar NS200, TVS Apache RTR 4V, Husqvarna Vitpilen 250 जैसी बाइक्स से होगी।

ये भी पढ़ें: iPhone 15 खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके अरमानों पर फिर सकता है पानी! कीमत जानकर चकरा जाएगा सिर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026