---Advertisement---

ऑफरोडिंग SUV Mahindra Thar को सस्ते में खरीदने का आखिरी चांस, मदहोश कर देंगे इसके खूंखार फीचर्स

Mahindra Thar: भारत में ऑफरोडिंग के लिए कुछ ही कारों का विकल्प मौजूद है। ऐसे में मारुति सुजुकी ने हाल ही अपनी 5 डोर वाली जिम्नी को लॉन्च किया था। मारुति ने इस कार में काफी दमदार फीचर्स दिए हैं। मगर हम यहां पर मारुति जिम्नी नहीं, बल्कि महिंद्रा थार (Mahindra Thar) की बात कर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 11, 2023 3:01 अपराह्न

Mahindra Thar
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Thar: भारत में ऑफरोडिंग के लिए कुछ ही कारों का विकल्प मौजूद है। ऐसे में मारुति सुजुकी ने हाल ही अपनी 5 डोर वाली जिम्नी को लॉन्च किया था। मारुति ने इस कार में काफी दमदार फीचर्स दिए हैं। मगर हम यहां पर मारुति जिम्नी नहीं, बल्कि महिंद्रा थार (Mahindra Thar) की बात कर रहे हैं। जी हां, महिंद्रा ने अपनी मशहूर ऑफरोडिंग गाड़ी थार को साल 2020 में लॉन्च किया था। ऐसे में कंपनी ने तीन साल के भीतर 1 लाख एसयूवी की सेल कर ली है।

Mahindra Thar पर 65000 का डिस्काउंट

इसी बीच अगर आप भी थार को पसंद करते हैं तो आपके पास थार को कम दाम पर खरीदने का सुनहरा मौका है। दरअसल महिंद्रा एंड महिंद्रा थार पर 65000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। बताया जा रहा है कि महिंद्रा थार पर 40000 रुपये का कैशबैक और 25000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। आपको बता दें कि महिंद्रा थार पर ये ऑफर कुछ डीलर्स और कंपनी के स्टोर्स पर मिल रहा है। ये ऑफर जून 2023 तक वैध रहेगा। महिंद्रा थार के एलएक्स वेरिएंट के 4×4 AT वर्जन पर ग्राहक इस ऑफर का लाभ ले पाएंगे। खबरों के मुताबिक, कंपनी थार के अन्य वेरिएंट्स पर डिस्काउंट ऑफर नहीं दे रही है।

ये भी पढ़ें: 5.6 सेकेंड में पकड़ लेगी 100km की रफ्तार, New Mahindra SUV की खूबियां जानकर Hyundai और MG के छूट रहे पसीने!

Mahindra Thar स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा थार में सिग्नेचर मल्टी स्लेट ग्रिल, सर्कुलर हैडलैंप्स, रेक्टेंगल शेप एलईडी टेल लाइट्स, फॉग लाइट्स, 18 इंच के फाइव स्पोक अलॉय व्हील्स और ड्यूल टोन बंपर दिया गया है। इस में 1.5 लीटर का RWD डीजल इंजन मिलता है। इतनी क्षमता पर ये 117ps की ताकत और 300nm का टॉर्क पैदा करती है। वहीं, इसमें 2.0 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। ये 150ps की ताकत और 320nm का टॉर्क पैदा करता है। ये 3 डोर वेरिएंट में उपलब्ध है।

फीचर्सMahindra Thar
इंजन1497cc
ताकत117ps
टॉर्क300nm

Mahindra Thar की कीमत

4 सीटर इस कार की सिटी माइलेज 9KM की है। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.54 और इसके टॉप मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 16.78 लाख रुपये है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसका 5 डोर वेरिएंट अगले साल पेश कर सकती है। इस ऑफरोड एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर से होता है।

ये भी पढ़ें: Flipkart Big Saving Days Sale 2023: Noise Smartwatch 24 घंटे रखेगी हार्ट का ख्याल, 75% डिस्काउंट के साथ झटपट बनाएं अपना

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Suzuki Sales May 2026

जून 1, 2026

Tata Motors Sales in May 2026

जून 1, 2026

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026