---Advertisement---

प्रीमियम SUV सेगमेंट में बवाल मचाने आ रही है Lexus GX and TX कार, सुपर फीचर्स उड़ा देंगे होश!

Lexus GX and TX: जापान की कार बनाने वाली कंपनी टोयोटा अपनी नई कारों पर लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में बताया जा रहा है कि जल्द ही टोयोटा की दो नई लग्जरी एसयूवी धमाल मचाने के लिए आएंगी। खबरों की मानें तो ये दोनों ही नई एसयूवी टोयोटा की सब लग्जरी ब्रांड ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 16, 2023 1:43 अपराह्न

Lexus GX and TX
Follow Us
---Advertisement---

Lexus GX and TX: जापान की कार बनाने वाली कंपनी टोयोटा अपनी नई कारों पर लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में बताया जा रहा है कि जल्द ही टोयोटा की दो नई लग्जरी एसयूवी धमाल मचाने के लिए आएंगी। खबरों की मानें तो ये दोनों ही नई एसयूवी टोयोटा की सब लग्जरी ब्रांड लेक्सस के तहत मार्केट में आएंगी। बताया जा रहा है कि Lexus GX और Lexus TX को बेहद ही शानदार लुक के साथ पेश किया जाएगा। जानिए क्या है इनकी खास जानकारी।

Lexus GX की अनुमानित जानकारी

लेक्सस जीएक्स यूरोप के साथ ही कई ऑटो बाजारों में पहले से बिक रही है। ऐसे में इसे अब भारत में पेश किया जाना है। बताया जा रहा है कि इस लग्जरी एसयूवी को पारंपरिक बॉडी फ्रेम के साथ के साथ पेश किया जा सकता है। खबरों की मानें तो इस एसयूवी को ऑफ रोड ड्राइविंग के हिसाब से बनाया गया है। इसके साइज की बात करें तो इसे एक फुल साइज एसयूवी के तौर पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसका जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में लॉन्च फाइनल हुआ है। लेक्सस की इस कार को 70 लाख रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत के साथ उतारा जा सकता है। इसे जून 2023 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मॉडलLexus GX
ट्रांसमिशनऑटोमेटिक
इंजन सिलेंडर4
फ्यूल टैंक87 लीटर

ये भी पढ़े: अब नहीं लगाने होंगे डीलरशिप के चक्कर, Flipkart पर लिस्ट हुआ Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

Lexus TX की संभावित जानकारी

लेक्सस का टीएक्स मॉडल एक नया मॉडल बनकर सामने आएगा। इस एसयूवी  को एक मोनोकॉक कार के तौर पर पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस कार के इंटरनल पैनल को टोयोटा की ग्रैंडहाईलैंडर से लिया जाएगा। कंपनी ने इस कार को काफी नए तरीके से डिजाइन किया है। इसके बैक में क्वार्टर ग्लास एरिया दिया गया है। लेक्सस की इन कारों का सीधा मुकाबला Mercedes-Benz GLE और Range rover sport से हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आफिशियल जानकारी नहीं आई है।

मॉडलLexus TX
इंजन2.4 लीटर
ताकत245hp
इंजन सिलेंडर4

ये भी पढ़ें: मई में टेक मार्केट दहलाने आ रहे Pixel Fold से लेकर OnePlus सहित ये तमाम धाकड़ फोन, फीचर्स और लुक से हो जाएगा इश्क

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026