---Advertisement---

चलता फिरता बेडरूम है Mahindra की ये Marazzo 8 सीटर MPV कार, देती है लग्जरी कारों को मात

अगर आप बढ़िया कंफर्टेबल और किफायती MUV कार खरीदना चाहते हैं तो आप महिंद्रा मराजो के बारे में विचार कर सकते हैं। यह कार लग्जरी कारों का फील देती है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 8, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Mahindra Marazzo
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Marazzo: महिंद्रा देश की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में महिंद्रा एक्सयूवी 300 से लेकर स्कॉर्पियो और थार जैसी कारें भी शामिल हैं। कंपनी के पास इकलौती MPV भी है जो 7 और 8 सीटर ऑप्शन में आती है। अगर आप 7 या 8 सीटर कार खरीदना चाहते हैं तो ये एक अच्छा ऑप्शन है। यह कार लग्जरी कारों का फील देती है। इसमें लग्जरी कारों की तरह ही कंफर्ट और स्पेस दिया गया है। बाजारों में इसके 3 ट्रिम्स और 6 वेरिएंट उपलब्ध हैं। इनकी एक्सशोरूम कीमत 13.71 लाख रुपए से शुरू होकर इसके टॉप एंड वेरिएंट की 16.03 लाख रुपए तक जाती है।

ये भी पढ़ें: इन जबरा फीचर्स से HONDA CITY और MARUTI CIAZ की हवा निकालने आ रही HYUNDAI VERNA! लुक देख फट जाएंगी आंखें

क्या हैं सेफ्टी फीचर्स

इस कार के छह वेरिएंट और 5 रंगों में बाजारों में उपलब्ध हैं। इस कार को कंफर्टेबल और ज्यादा स्पेस होने के कारण काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर इसके फीचर्स की बात करें तो बता दें कि सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग मिल रहे हैं। EBD के साथ ABS, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, चाइल्ड सेफ्टी लॉक जैसे कई फीचर्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री व्यू एंगल कैमरा दिया गया है।

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स

अगर इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बता दें कि यह एक एमयूवी कार है। इसमें 1497 सीसी का इंजन दिया जा रहा है जो 120.96 bhp की पॉवर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये 17.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह एक मैनुअल कार है। इसमें 8 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें आपको 190 लीटर बूट स्पेस दिया गया है। इसमें फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 45 लीटर है।

BrandMahindra Marazzo
ARAI Mileage17.3 kmpl
Engine Displacement1497 cc
Max Power120.96 bhp
Max Torque300 Nm
Transmission TypeManual
No. of Cylinder4
Fuel Type Diesel
Seating Capacity8
Boot Space190 Liters
Fuel Tank Capacity45 Liters
Colors4
Camera Angle View 360 Degree
Body TypeMUV
Ex-Showroom Price13.71 Lakhs to 16.03 Lakhs

ये भी पढ़ें: SAMSUNG 32 Inch LED Tizen Smart TV को 2490 रुपये में मंगाए, मौका हाथ से न जाने दें

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026