---Advertisement---

Mahindra SUV: मोहम्मद सिराज को SUV गिफ्ट करेंगे आनंद महिंद्रा! तारीफ में बताया मार्वल एवेंजर

Mahindra SUV: एशिया कप के फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आनंद महिंद्रा की तरफ से एसयूवी देने की बात कही गई है। दरअसल, मैच के बाद इन्होंने X पर एक पोस्ट किया। इसी पर रिप्लाई करते हुए एक यूजर ने कहा कि इन्हें एसयूवी गिफ्ट करिए, इस पर आनंद महिंद्रा ने कहा कि इसका इंतजाम कर दिया है। चलिए इस खबर के बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 20, 2023 1:05 अपराह्न | Updated: सितम्बर 20, 2023 5:56 अपराह्न

Mahindra SUV
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra SUV: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने एशिया कप के फाइनल मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से श्रीलंका की पूरी पारी को ध्वस्त कर दिया। इस मुकाबले में सिराज ने कैरियर का बेस्ट देते हुए 6 विकेट हासिल किए, इसके बाद तो मानो सिराज का हर कोई दीवाना हो गया था। वहीं आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी इनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए, इन्होंने X पर सिराज के लेकर एक पोस्ट किया। जिस पर एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए आनंद महिंद्रा से कहा कि सर सिराज को भी एसयूवी गिफ्ट करिए।

मोहम्मद सिराज को गिफ्ट करेंगे SUV

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में सिराज का प्रदर्शन शानदार रहा, ऐसे में इनके परफॉर्मेंस पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने X  पर लिखा कि सिराज आप मार्वल एवेंजर हो। आपके करिश्माई प्रदर्शन पर हर किसी को गर्व है। X पर इन्होंने लिखा मुझे नहीं लगता कि कभी भी मैंने अपने दिल को विरोधियों के लिए रोते हुए महसूस किया है। महिंद्रा के इसी पोस्ट पर एक यूजर ने कहा कि सिराज को भी एसयूवी गिफ्ट करिये, जिसके इसके बाद आनंद महिंद्रा ने रिप्लाई किया और लिखा कि इंतजाम कर दिया गया है। अब ऐसे में साफ है कि जल्द ही सिराज के घर एसयूवी की एंट्री होगी।

इससे पहले भी गिफ्ट कर चुके हैं थार

बता दें, साल 2021 में भी आनंद महिंद्रा ने बड़ा दिल दिखाते हुए 6 क्रिकेटर्स को महिंद्रा थार गिफ्ट की थी, इसमें मोहम्मद सिराज का नाम भी शामिल था। ऐसा नहीं है महिंद्रा ने सिर्फ किक्रेटरों को ही गाड़ी गिफ्ट की हों, इससे पहले भी इन्होंने भारतीय चैस खिलाड़ी प्रज्ञानानंद को गिफ्ट के तौर पर गाड़ी देने का ऐलान किया था। वहीं ये ओलंपिक विजेता नीरज को चोपड़ा को भी Mahindra XUV700 गिफ्ट के तौर पर दे चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026