---Advertisement---

Mahindra Thar 5 Door: क्या टच स्क्रीन और इलेक्ट्रिक सनरुफ जैसे फीचर से लैस हो सकती है 5 डोर थार, लीक फीचर्स में बड़ा खुलासा

Mahindra Thar 5 Door: चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपने कार और अन्य एसयूवी को लेकर हमाशा चर्चा में रहती है। इसकी गाड़ियां सामान्य गाड़ियों से हटकर होती हैं और फीचर के मामले में लोगों का दिल जीत लेती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 25, 2023 5:22 अपराह्न

Mahindra Thar 5 Door
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Thar 5 Door: चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपने कार और अन्य एसयूवी को लेकर हमाशा चर्चा में रहती है। इसकी गाड़ियां सामान्य गाड़ियों से हटकर होती हैं और फीचर के मामले में लोगों का दिल जीत लेती हैं। अब खबर है कि महिंद्रा अपने 5 डोर वाली थार (Thar 5 Door) को अपग्रेडेड फीचर के साथ लाने की तैयारी में है। इसमें फीचर के तौर पर अब मनोरंजन के लिए बड़े टच स्क्रीन के होने की खबर सामने आ रही है। वहीं आधुनिकता को ध्यान में रखते हुए इसमें इलेक्ट्रिक सनरुफ होने की बात भी की जा रही है। हालाकि कंपनी ने आधिकारिक रुप से 5-डोर वाले थार (Thar 5 Door) को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं लाई है।

Thar 5 डोर में मिल सकता है इंफोटेनमेंट सिस्टम

खबरों की माने तो महिन्द्रा के शानदार मॉडल Thar 5 डोर में एक बड़ा टच स्क्रीन देखने को मिल सकता है। इसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाए जाने की सूचना है। वहीं इसके अतिरिक्त इस 5 डोर वाली थार में अन्य कई स्पेसिफिकेशन के अपडेट होने की सूचना है।

Thar 5 डोर की संभावित इंजन क्षमता

इसके इंजन क्षमता को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक दावा नहीं किया है पर लीक हुई जानकारी की माने तो Thar 5 डोर अपने पुराने मॉडल के थार वाले इंजन क्षमता के साथ ही आ सकती है। हालाकि इसके संबंध में हम कोई पुष्टि नहीं कर रहे हैं पर कयासों के हवाले से चल रही खबर की माने तो यही इंजन क्षमता मिलती नजर आ रही है।

इंजन क्षमता (डीजल)2.2-लीटर डीजल
इंजन क्षमता (पेट्रोल)2.0-लीटर पेट्रोल
टॉर्क (डीजल इंजन)130 बीएचपी और 300 एनएम
टॉर्क (पेट्रोल इंजन)150 बीएचपी और 300 से 320 एनएम

Thar 5 डोर के अन्य संभावित स्पेसिफिकेशन

थार के 5 डोर वाले मॉडल को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें पहले वाले थार के मुकाबले ज्यादा स्पेस देखने को मिल सकता है। वहीं इसके अतिरिक्त इसमें आधुनिकता को ध्यान में रखते हुए फ्रंट आर्मरेस्ट, सनग्लास होल्डर और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। ये आधुनिक फीचर्स इसके लुक और डिमांड को पहले वाले थार की तुलना में कहीं ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Volkswagen Taigun Facelift

मार्च 30, 2026

Yamaha EC-06 Electric Scooter

मार्च 30, 2026

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026