---Advertisement---

Mahindra Thar 5 Door: नए अवतार में सबकी बत्ती गुल करने आ रही है Mahindra की ये दमदार गाड़ी, Maruti jimny की क्या बढ़ेगी मुश्किल?

Mahindra Thar 5 Door: हाल ही में महिंद्रा की इस गाड़ी को कई जगह स्पॉट किया गया है। कहा जा रहा है कंपनी इसे 5 डोर के साथ नए अवतार में लेकर आने वाली है। चलिए हम आपको इसकी जानकारी दे देते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 29, 2023 1:01 अपराह्न

Mahindra Thar 5 Door
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Thar 5 Door: देश की प्रतिष्ठित वाहन निर्माता कंपनियों की बात की जाएगी तो लिस्ट में महिंद्रा की गाड़ियों को प्रमुखता से जगह दी जाएगी। इस कंपनी ने हर सेगमेंट में लोगों का दिल जीतने का काम किया है। हाल ही में कंपनी की नई Mahindra Thar की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि कंपनी इस ऑफ रोड़र एसयूवी के नए अवतार पर पिछले एक साल से काम कर रही है। हालांकि बता दें कंपनी की तरफ से पुख्ता तौर पर इसके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन जो तस्वीरें और इसके फीचर्स सामने आए हैं। उनके बारे में हम यहां आपको बताने वाले हैं।

किए जा सकते हैं कई बदलाव

Mahindra Thar 5-Door की जो तस्वीरें इन दिनों चर्चा में हैं। उनमें इस नए अवतार वाली गाड़ी के फीचर्स पता चल रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कंपनी इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट कंसोल दे सकती है साथ ही इसमें 5-डोर देखने को मिलेंगे। इसमें अपग्रेड के तौर पर एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप भी प्रदान किए जा सकते हैं। वहीं बड़े फ्रंट बंपर के साथ फॉग लैंप भी शामिल किए जा सकते हैं।

Mahindra Thar में मिल सकता है जानदार इंजन

महिंद्रा थार के नए वेरिएंट में कंपनी इंजन के पैमाने पर ग्राहकों को खुश कर सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है। कई जगह कहा गया है कि ये इंजन मौजूदा थार के इंजन से कई मामलों में मजबूती पर खरा उतरगा। हालांकि आपको बता दें, इसके इंजन के फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

कब हो सकती है लॉन्चिंग

कहा जा रहा है कि महिंद्रा थार के इस वेरिएंट पर पिछले एक साल से टेस्टिंग चल रही है और इसे कई जगह स्पॉट भी किया गया है लेकिन इसके बारे में कहीं भी ज्यादा जानकारी नहीं है और न ही कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई अपडेट दिया गया है।

Maruti jimny से हो सकती है टक्कर

महिंद्रा की इस अपकमिंग गाड़ी को सीधे तौर पर मारुति की तरफ से पेश की जाने वाली Maruti jimny के साथ कंपेयर किया जा रहा है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि दोनों ही 5 डोर वाली गाड़ियोंं में से किसे लोग ज्यादा पसंद करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026