---Advertisement---

Diwali पर Mahindra ने सेल के मामले में Tata Motors को चटाई धूल! बिक्री के आंकड़े देख नहीं होगा यकीन

Mahindra vs Tata Motors Sales October 2024: Diwali पर टाटा और महिन्द्रा का गाड़ियां खूब बिकी हैं। लेकिन सबसे ज्यादा सेल महिन्द्रा ने की है। आंकड़ों में देखें ग्रोथ।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 2, 2024 1:38 अपराह्न

Mahindra vs Tata Motors Sales October 2024
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra vs Tata Motors Sales October 2024: अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा रहा, नवरात्रि, दशहरे और दिवाली Diwali) के शुभ अवसर पर ग्राहकों के द्वारा जमकर गाड़ियां खरीदी गई हैं। वैसे तो इस त्योहारी सीजन में कई कंपनियों ने कारों को बेचा है लेकिन, आज हम आपको देश की दो सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों Mahindra और Tata Motors की सेल के बारे में बताने जा रहे हैं। दोनों ही कंपनियों ने अक्टूबर के महीने की सेल के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों पर नजर डालें तो पाएंगे सबसे ज्यादा कारों को महिन्द्रा ने बेचा है। टाटा की गाड़ियों को महिन्द्रा के मुकाबले कम खरीदा गया है। चलिए आपको इन दोनों ऑटो कंपनियों के सेल आंकड़ों की जानकारी देते हैं।

Mahindra October 2024 Sales के आंकड़े

picture credit mahindra auto

Mahindra Auto ने अक्टूबर महीने में 54504 SUV को बेचा है। वहीं, सभी सेगमेंट की गाड़ियों में कंपनी ने 96648 यूनिट को बेचा है। कंपनी ने October 2024 के महीने में 25 फीसदी की ग्रोथ की है। महिन्द्रा ने यूटिलिटी वाहन में 25% की वृद्धि के साथ 54504 गाड़ियों को बेचा है। इसके साथ ही 55571 वाहनों को निर्यात किया है। महिन्द्रा ने कॉमर्शियल वाहन 28812 बेचे हैं।

एमएंडएम लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष विजय नाकरा ने इस बंपर सेल पर बयान देते हुए कहा कि, “हम अक्टूबर में 54504 वाहनों की अब तक की सबसे अधिक एसयूवी बिक्री, 25% की वृद्धि और 96648 की अब तक की सबसे अधिक कुल बिक्री, 20 की वृद्धि दर्ज करके उत्साहित हैं। महीने की शुरुआत शानदार रही। थार ROXX ने पहले 60 मिनट में 1.7 लाख बुकिंग हासिल की और त्योहारी सीजन के दौरान एसयूवी पोर्टफोलियो में गति दी।”

Tata Motors Sales October 2024 के आंकड़े

Picture credit tata motors

Tata Motors की तरफ से भी सेल के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। अक्टूबर के महीने में Tata Motors ने 82,682 गाड़ियों की यूनिट को बेचा है। अक्टूबर 2024 में टाटा के ट्रकों- बसों सहित 15,574 यूनिट की घरेलू बिक्री हुई है। वहीं, कुल मिलाकर 82682 यूनिट को बेचा है. टाटा की ग्रोथ में 0.32% की गिरावट आयी है।

Mahindra vs Tata Motors Sales October 2024 में किसने मारी बाजी?

अक्टूबर के महीने में महिन्द्रा ने 96648 हजार गाड़ियों को बेचा है। इसके साथ ही टाटा ने 82,682 हजार गाड़ियों को बेचा है। टाटा के मुकाबले महिन्द्रा ने 13966 यूनिट को ज्यादा बेचा है। Mahindra की ग्रोथ में 25 फीसदी का उछाल आया है। वहीं Tata की ग्रोथ में 0.32% की गिरावट आयी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

सितम्बर 26, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026