---Advertisement---

Mahindra XEV 7e: फिर से बड़ा धमाका कर सकती है महिंद्रा, Bharat Mobility Global Expo 2025 से पहले डिजाइन, फीचर्स का खुलासा

Mahindra XEV 7e: देसी कार कंपनी महिंद्रा Bharat Mobility Global Expo 2025 में बड़ा धमाका कर सकती है। महिंद्रा एक्सईवी 7ई कार की कुछ खास डिटेल का खुलासा हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 16, 2025 4:48 अपराह्न

Mahindra XEV 7e
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XEV 7e: देसी वाहन निर्माता महिंद्रा अपनी कारों में दमदार सेफ्टी फीचर्स के लिए मशहूर है। इस महीने कार मेकर Bharat Mobility Global Expo 2025 में भाग लेगी। ऐसे में रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महिंद्रा भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कई बड़े धमाके कर सकती है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा एक्सईवी 7ई इलेक्ट्रिक कार को शोकेस किया जा सकता है। वहीं, लेटेस्ट लीक्स में इस Electric Car की कुछ खास जानकारी का भी खुलासा हुआ है।

Mahindra XEV 7e के धांसू फीचर्स का खुलासा

कई रिपोर्ट्स में महिंद्रा एक्सईवी 7ई इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन और फीचर्स का खुलासा हुआ है। लीक्स के मुताबिक, इस Electric Car में एक्सयूवी 700 के आईसीई वेरिएंट्स से मिलता-जुलता डिजाइन दिया जा सकता है। इसके फ्रंट और रियर बंपर को मोडिफाई किया गया है।

अपकमिंग कार में वर्टीकल एलईडी हैडलैंप, एलईडी लाइटबार के साथ ऐरो इंसर्ट्स में नए अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे शानदार लुक में Bharat Mobility Global Expo 2025 में रिवील किया जा सकता है। साथ ही भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कुछ और जानकारी भी सामने आ सकती है।

स्पेक्समहिंद्रा एक्सईवी 7ई की संभावित डिटेल
बैटरी59kwh और 79kwh
रेंज650KM
पावर120bhp
टॉर्क250nm

महिंद्रा एक्सईवी 7ई में मिल सकती है जबरदस्त रेंज

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, देसी कार कंपनी Mahindra XEV 7e इलेक्ट्रिक कार में ड्यूल टोन सीट्स, पैनॉरमिक सनरुफ, डैशबोर्ड पर ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिल सकता है। खबरों की मानें तो महिंद्रा इसे दमदार सेफ्टी फीचर्स से लैस कर सकती है। इसमें लेवल 2 एडीएएस, एबीएस के साथ ईबीडी, टीपीएमएस, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा जैसी खूबियां आने की संभावना है।

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bharat Mobility Global Expo 2025 में इस Electric Car की कीमत की जानकारी भी सामने आ सकती है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इसे डबल बैटरी पैक के साथ उतारा जा सकता है। इसमें 59kwh और 79kwh बैटरी पैक मिलने की आशंका जताई जा रही है। खबरों की मानें तो इसकी अधिकतम रेंज 650KM हो सकती है। मगर कंपनी की ओर से इस बारे में कुछ भी पुष्टि नहीं की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026