---Advertisement---

Mahindra XUV 3XO: 8 लाख रुपये से कम प्राइस में पैनॉरमिक सनरुफ का मजा, ADAS के साथ 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग; माइलेज कर सकती है खुश

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा की धाकड़ एसयूवी 8 लाख रुपये से कम कीमत में पैनॉरमिक सनरुफ का मजा देती है। इसमें ADAS के साथ 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है। इस गाड़ी की माइलेज आपको खुश कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 5, 2025 12:46 अपराह्न

Mahindra XUV 3XO
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XUV 3XO: सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कामयाब कारों की लिस्ट में Mahindra XUV 3XO एसयूवी का नाम भी आता है। अगर आप 10 लाख रुपये के बजट में किसी धाकड़ गाड़ी को तलाश रहे हैं, तो महिंद्रा की इस कार पर विचार कर सकते हैं। इसमें डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी, स्मार्ट फीचर्स बढ़िया सेफ्टी और दमदार माइलेज मिल सकती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस एसयूवी को ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया है।

Mahindra XUV 3XO एसयूवी ने ली ऑस्ट्रेलिया में एंट्री

बता दें कि महिंद्रा की इस धाकड़ एसयूवी को मेड इन इंडिया के तहत ऑस्ट्रेलिया के कार बाजार में लॉन्च किया गया है। कार मेकर ने इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। साथ ही इसके फीचर्स में भी कोई चेंज नहीं है, जो खूबियां इंडियन वेरिएंट में मिलते हैं। वहीं, फीचर्स ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च हुई कार में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा इस कार को ऑस्ट्रेलिया में भी पेट्रोल पावरट्रेन के साथ उतारा गया है। ऑस्ट्रेलिया में इस कार में डीजल इंजन शामिल नहीं किया गया है।

Mahindra XUV 3XO का डिजाइन और इंटीरियर्स

अगर आप एक तगड़ी डिजाइन और धांसू फीचर्स वाली बड़ी कार खोज रहे हैं, तो महिंद्रा की इस कार पर नजर डाल सकते हैं। इसमें LED लाइटिंग के साथ C शेप DRLs देखने को मिलता है। पैनॉरमिक सनरुफ के साथ नए डिजाइन का फ्रंट एंड रियर बंपर जोड़ा गया है। 17 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ काफी अपीलिंग लुक लगता है। वहीं, इंटीरियर में मॉर्डन लुक के साथ डैशबोर्ड, ट्विन एचडी इंफोटेनमेंट, फुल डिजिटल स्क्रीन, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल के साथ लैदरेट सीट्स का ऑप्शन दिया गया है।

Photo Credit: Google

महिंद्रा की धाकड़ एसयूवी में दमदार सेफ्टी

काफी लोग नई कार खरीदने से पहले सेफ्टी पर ध्यान देते हैं। Mahindra XUV 3XO गाड़ी में लेवल-2 ADAS सुइट मिलता है। कार में 6 एयरबैग्स के साथ भारत NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है।

महिंद्रा की धाकड़ एसयूवी देती है जानदार माइलेज

वहीं, Mahindra XUV 3XO कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है। यह 110bhp की पावर और 200nm का टॉर्क पैदा होता है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती है। ‘Carwale’ के मुताबिक, यह एसयूवी 17.96 से 20.1KMPL की माइलेज दे सकती है।

स्पेक्सMahindra XUV 3XO
इंजन1.2 लीटर
पावर110bhp
टॉर्क200nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज17.96 से 20.1KMPL

महिंद्रा की एसयूवी का शुरुआती दाम 8 लाख रुपये से कम

इस दमदार एसयूवी का दाम 7.99 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखा गया है। महिंद्रा की इस एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट से होता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026