---Advertisement---

Tata Punch और Maruti Suzuki Fronx को टक्कर देने जल्द आ सकती है Mahindra XUV100, E-20 फ्यूल से होगी लैस!

Mahindra XUV100: भारत की देसी कार कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी कारों में मजबूती और सेफ्टी दिए जाने के लिए मशहूर है। महिंद्रा की कारों में काफी धमाकेदार फीचर्स दिए गए होते हैं। अगर आपको भी महिंद्रा की बड़ी-बड़ी गाड़ियां पसंद हैं तो आपको बता दें कि कंपनी जल्द ही एसयूवी सेगमेंट में एक नई ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 25, 2023 2:22 अपराह्न | Updated: मई 25, 2023 3:21 अपराह्न

Mahindra XUV100
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XUV100: भारत की देसी कार कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी कारों में मजबूती और सेफ्टी दिए जाने के लिए मशहूर है। महिंद्रा की कारों में काफी धमाकेदार फीचर्स दिए गए होते हैं। अगर आपको भी महिंद्रा की बड़ी-बड़ी गाड़ियां पसंद हैं तो आपको बता दें कि कंपनी जल्द ही एसयूवी सेगमेंट में एक नई कार लाने वाली है। बताया जा रहा है कि महिंद्रा की नई कार का नाम Mahindra XUV100 होगा।

Mahindra XUV100 की जानकारी

खबरों की मानें तो Mahindra XUV100 एक माइक्रो एसयूवी होगी। इस कार को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। आपको बता दें कि महिंद्रा ने बीते साल इस कार का एक प्रोटोटाइप पेश किया था। ऐसे में कार में एक डमी हैडलाइट और बड़ी टेल लाइट दी गई है। इस प्रोटोटाइप में ब्रेक लाइट के साथ माउंटेड स्पाईलर सनरूफ दिया गया है। इसके साथ ही इंटीग्रेटेड रिफ्लेक्टर, रियर बंपर, टेलगेट में मोटी क्लेडिंग दी गई है। इसके साथ ही इस कार को ई-20 फ्यूल के लिए भी तैयार किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने ई-20 फ्यूल स्टीकर दिया है। बताया जा रहा है कि Mahindra XUV100 महिंद्रा की XUV300 से नीचे रहेगी।

ये भी पढ़ें: 631KM की रेंज और 18 मिनट में 80 फीसदी चार्ज, Hyundai IONIQ 5 EV के सुपर एडवांस फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश!

Mahindra XUV100 का पावरट्रेन

महिंद्रा की नई एसयूवी में काफी दमदार पावरट्रेन दिया जाएगा। ये कार 1.2 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड 3 सिलेंडर के साथ पेट्रोल इंजन दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि इतनी क्षमता पर ये कार 82BHP की ताकत और 115NM का टॉर्क पैदा करेगी। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और साथ में विकल्प के तौर पर सीवीटी ट्रांसमिशन दिया जा सकता है।

फीचर्सMahindra XUV100
इंजन1.2 लीटर
ताकत82BHP
टॉर्क115NM
गियरबॉक्स5 स्पीड मैनुअल

Mahindra XUV100 का मुकाबला

महिंद्रा की इस माइक्रो एसयूवी का मुकाबला Tata Punch, hyundai exter और Maruti Suzuki Fronx से हो सकता है। महिंद्रा की नई एसयूवी को साल 2024 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इस कार की एक्सशोरूम कीमत 6 लाख से लेकर 12 लाख रुपये तक हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: iPhone पर 8000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, बार-बार नहीं मिलता ऐसा धमाकेदार ऑफर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Hyundai Verna

मार्च 9, 2026

Renault Duster 2026

मार्च 9, 2026

Mahindra XUV7XO

मार्च 9, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मार्च 8, 2026

2026 Royal Enfield Guerrilla 450

मार्च 8, 2026

Hero Xtreme 125R

मार्च 7, 2026