---Advertisement---

Mahindra XUV300 Facelift में मिल सकते हैं सी शेप DRLs और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, दमदार खूबियों से Nexon की बिगाड़ेगी सेल!

Mahindra XUV300 Facelift: मशहूर कार कंपनी महिंद्रा अगले साल की शुरुआत में एक धांसू गाड़ी लॉन्च कर सकती है। इसमें काफी शानदार डिजाइन और खूबियां देखने को मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 12, 2023 1:10 अपराह्न

Mahindra XUV300 Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XUV300 Facelift: भारतीय ऑटो सेक्टर में महिंद्रा एंड महिंद्रा एक बड़ा नाम है। महिंद्रा की कारों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अगर आप भी महिंद्रा की गाड़ियों को पसंद करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल महिंद्रा इंडियन मार्केट में नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है।

महिंद्रा एक्सयूवी 300 फेसलिफ्ट (Mahindra XUV300 Facelift) साल 2024 में धमाका कर सकती है। इस गाड़ी की कुछ स्पाई फोटोज लीक हुई है। ऐसे में इसका डिजाइन लीक हुआ है। इस कार में जबरदस्त स्टाइलिंग दी जाएगी। नीचे देखें क्या है पूरी जानकारी।

Mahindra XUV300 Facelift की संभावित खूबियां

महिंद्रा एक्सयूवी 300 फेसलिफ्ट को लेकर लीक हुई जानकारी में दावा किया जा रहा है कि इसमें नए डिजाइन के 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। इसमें स्प्लिट हैडलैंप, सी शेप DRLS और रियर में एलईडी टेललैंप दिए जा सकते हैं। कार में रिवाइज्ड बंपर और एलईडी लाइट बार भी मिल सकता है।

Mahindra XUV300 Facelift की इंटीरियर डिटेल

वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 300 फेसलिफ्ट के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एयर कंडीशन के लिए रिडिजाइन पैनल, सेंट्रल कंसोल, 360 डिग्री कैमरा और ADAS फीचर मिल सकता है।

Mahindra XUV300 Facelift में डबल इंजन ऑप्शन

महिंद्रा की इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसमें BS-6 के सपोर्ट और मैनुअल के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिल सकता है। इसकी कीमत 9 से 15 लाख रुपये एक्सशोरूम हो सकी है। ये कार 2024 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। इस कार का मुकाबला Hyundai Venue, Maruti Suzuki Brezza, Renault Kiger, Tata Nexon और Nissan Magnite जैसी कारों से हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026