---Advertisement---

Mahindra XUV700 Facelift: आपकी फेवरेट SUV टेस्टिंग के दौरान नए अंदाज में आई नजर, रियर वेंटिलेटिड सीट्स के साथ मिल सकता है लेवल 2 ADAS

Mahindra XUV700 Facelift: महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान नए अंदाज में नजर आई है। इस एसयूवी में रियर वेंटिलेटिड सीट्स के साथ लेवल 2 ADAS मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 17, 2025 5:28 अपराह्न

Mahindra XUV700 Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XUV700 Facelift: महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी कारों में दमदार मजबूती और पावर के लिए काफी मशहूर है। ऐसे में कार मेकर की लोकप्रिय एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी700 का नया अवतार आने वाला है। जी हां, महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान पहली बार इंडिया में स्पॉट किया गया है। एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी700 का काफी अच्छा दबदबा माना जाता है। ऐसे में फेसलिफ्ट वर्जन आते ही मार्केट में धमाल मचा सकता है।

Mahindra XUV700 Facelift का कैसा होगा डिजाइन

‘Carwale’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट डिजाइन के मामले में काफी अपग्रेड की गई है। एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट एसयूवी में अपडेटेड ग्रिल, हेडलैंप, बंपर और नए DRLs के साथ नया फ्रंट फेसिया भी मिल सकता है। मगर एसयूवी की साइड प्रोफाइल मौजूदा महिंद्रा एक्सयूवी700 की तरह ही रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

Photo Credit: Google, Mahindra XUV700 Facelift की संभावित फोटो

Mahindra XUV700 Facelift Update

रिपोर्ट के अनुसार, आगामी महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट में काफी आलीशान टेक फीचर्स शामिल किए जाएंगे। इसमें रियर वेंटिलेटिड सीट्स, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, सन ब्लाइंड्स, एडवांस कनेक्टेड तकनीक, एम्बिएंट लाइट्स के साथ इनफिनिटी ग्लास रूफ और एक ऑटो पार्क असिस्ट जैसी खूबियां जोड़ी जा सकती हैं। वहीं, सेफ्टी के लिहाज से भी इस अपकमिंग एसयूवी को एडवांस किया जाएगा। कार मेकर इसमें लेवल 2 ADAS को अपग्रेड करने की उम्मीद है।

महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट का संभावित पावरट्रेन

जानकारी के मुताबिक, अपकमिंग Mahindra XUV700 Facelift में पावरट्रेन के विकल्प को समान रखा जा सकता है। कार मेकर इसमें 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन का ऑप्शन दे सकती है। दोनों विकल्पों में 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा आने की संभावना है। इसके डीजल वर्जन में AWD यानी ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिल सकता है।

स्पेक्समहिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट की लीक डिटेल्स
इंजन2 लीटर टर्बोपेट्रोल-2.2 लीटर टर्बो डीजल
पावर195bhp-151bhp
टॉर्क360-450nm
गियरबॉक्समैन्युअल -ऑटोमैटिक

Mahindra XUV700 Facelift Launch Date

आपको बता दें कि अभी तक कार मेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट एसयूवी पर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है। मगर रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट की लॉन्च डेट 2026 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। इसकी कीमत 17 से 25 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने की संभावना है.

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026