---Advertisement---

Maruti Dzire बन गई Tata Nexon? शख्स ने पूरी कार पर लगा दिए 1 Rupees के coins, मिल रहे मजेदार कमेंट

Maruti Dzire 1 Rupees coin: इंटरनेट पर आपने कार पर ऐसी कलाकारी पहले कभी नहीं देखी होगी। एक शख्स ने मारुति डिजायर कार पर 1 रुपये के सिक्के लगा दिए। इस पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 18, 2023 4:56 अपराह्न

Maruti Dzire 1 Rupees coin
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Dzire 1 Rupees coin: इंडियन ऑटो मार्केट में इस वक्त एसयूवी कारों की काफी मांग है। ऐसे में कई देसी और विदेशी कंपनियां बाजार की कंडीशन को समझकर उसी हिसाब से कारों के म़ॉडलों को पेश कर रही हैं। आप नई कार को खरीदते हैं तो वो काफी चमकती हुई नजर आती है। ऐसे में आप इस आर्टिकल में एक ऐसी कार के बारे में जानेंगे, जो काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। आप जानते ही होंगे कि देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। इंटरनेट पर आए दिन कोई न कोई खबर या फिर वीडियो सुर्खियों में बनी रहती है। ऐसे में एक शख्स का वीडियो काफी छाया हुआ है।

शख्स ने लगाया गजब का आइडिया

वीडियो देखकर पता चलता है कि उस आदमी ने कार को अलग ही स्तर पर मोडिफाई कर दिया है। एक साधारण सी कार को उसने अपनी कलाकारी से एक दिलचस्प कार बना दिया है।

Maruti Dzire कार पर दिखाई अपनी कलाकारी

दरअसल, उस शख्स ने Maruti Dzire कार के चारों तरफ एक और दो रुपये के सिक्कों को लगा दिया है। ऐसा करने पर जाहिर सी बात है उसे काफी समय लगा होगा, मगर उसने मारुति डिजायर का लुक पूरी तरह से बदल दिया है। इस तरह से उस शख्स ने ऐसा करके कार के असली लुक को छुपा दिया है। इस पर कई तरह के कमेंट भी आए हैं।

इंटरनेट पर कई लोग इस शख्स की कलाकारी की तारीफ कर रहे हैं तो काफी लोग इस पर गलत कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि अब पता चला कि 1 रुपये और 2 रुपये का सिक्का मिल क्यों नहीं रहे थे। एक और यूजर ने लिखा ऐसा करने से इस कार की बिल्ट क्वालिटी तो बढ़ गई होगी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस कार को नेक्सॉन से मुकाबला करने के लिए बनाया गया है।

कई यूजर्स ने किए गलत कमेंट

इसके अलावा इस कलाकारी पर एक यूजर ने लिखा कि ऐसा करने के लिए इस शख्स को कितना समय और कितनी मेहनत लगी होगी। वहीं, एक अन्य ने लिखा कि लगता है कि भाई की किराना की दुकान होगी।

Also Read: मिड रेंज सेगमेंट में वीवो का धमाका, दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए Vivo T2x 5G और Vivo T2 5G स्मार्टफोन

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 25, 2026

Ghaziabad News

अप्रैल 25, 2026

Bareilly News

अप्रैल 25, 2026

Royal Enfield Scram 450

अप्रैल 25, 2026

Viral Video

अप्रैल 24, 2026

Viral Video

अप्रैल 24, 2026