---Advertisement---

ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर से लैस Maruti Ignis कार पर हजारों बचाने का सुनहरा मौका, ऑफर के बचे हैं चंद दिन

Maruti Ignis: अगर आप नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। मारुति की इग्निस कार पर धाकड़ ऑफर मिल रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 20, 2023 4:23 अपराह्न

Maruti Ignis
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Ignis: भारतीय कार बाजार के लिए साल 2023 बेहद ही अच्छा रहा। इस साल एसयूवी कारों की मांग में शानदार तेजी देखी गई। वहीं, कई कार कंपनियों ने अपनी सेडान और हैचबैक कारों को भी मार्केट में उतारा। ऐसे में अगर आप साल के आखिर में किसी नई कार को घर का मेहमान बनाने का विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल मारुति सुजुकी अपनी शानदार कार इग्निस पर गजब का ऑफर दे रही है। ऐसे में आप इसका लाभ उठाकर अच्छी सेविंग कर सकते हैं। नीचे देखें क्या है पूरी डिटेल।

Maruti Ignis कार पर ऑफर

मारुति सुजुकी इग्निस कार पर 65 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 40 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपको बता दें कि मारुति का ये ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगा।

इसका रखें खास ध्यान

हालांकि, मारुति सुजुकी इग्निस कार पर दिया जा रहा ये ऑफर हर शहर में अलग-अलग हो सकता है। साथ ही ये ऑफर कार के कलर, स्टॉक और उपलब्धता के आधार पर बदल भी सकता है। अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आप मारुति कार डीलर से संपर्क करें।

Maruti Ignis की खूबियां

मारुति सुजुकी इग्निस में प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी DRLS, 15 इंच के अलॉय व्हील्स, टू पीस टेल लाइटस दी गई है। कार में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो फोल्ड ORVM, ESP और हिल होल्ड असिस्ट मिलता है।

Maruti Ignis का पावरट्रेन

मारुति सुजुकी इग्निस कार में 1.2 लीटर का NA पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये 82bhp की ताकत और 113nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स मिलता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 696000 रुपये (दिल्ली) है। इस कार का मुकाबला Hyundai Grand i10 Nios और Tata Punch कार से होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026