---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza Facelift: बेहतर लुक और फीचर्स का चलेगा जादू, अनोखे सेफ्टी स्पेक्स के साथ मिल सकता है टर्बो इंजन; जानें लीक्स

Maruti Suzuki Brezza Facelift: 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में जल्द हीमारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट गाड़ी की जोरदार एंट्री हो सकती है। इसमें आकर्षक डिजाइन और दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 26, 2026 1:42 अपराह्न

Maruti Suzuki Brezza Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza Facelift: यह तो आप जानते ही होंगे कि भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी की गाड़ियों को काफी पसंद किया जाता है। इसके पीछे कई कारण हैं, हम उसमें नहीं जाएंगे। मगर कार निर्माता अपनी नई एसयूवी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हम बात कर रहे है मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट एसयूवी की। जी हां, कई ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस गाड़ी में काफी अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। इससे लोगों के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट का लुभावना डिजाइन

लेटेस्ट लीक्स की मानें, तो मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट गाड़ी में नया बोल्ड फ्रंट ग्रिल, शार्पर एलईडी हेडलैंप के साथ डीआरएलएस, नए डिजाइन के बंपर, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और अपडेटिड एलईडी टेललैंप आ सकते हैं। कुल मिलाकर ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टियर एसयूवी होने की उम्मीद है।

धाकड़ फीचर्स और दमदार सेफ्टी

वहीं, मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट गाड़ी के इंटीरियर में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो व एप्पल कार प्ले, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, ऑटो एयर प्यूरीफायर, 360 डिग्री कैमरा, हेड अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, पुश स्टार्ट और स्टॉप बटन मिलने की उम्मीद है। साथ ही केबिन पहले से अधिक टेक लोडेड और आकर्षक हो सकता है। वाहन कंपनी इसमें सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, सीट बेल्ट अलर्ट और एडीएएस सुइट के तहत हाईटेक स्पेक्स आ सकते हैं।

इंजन में हो सकता है यह बदलाव

उधर, कई ताजा लीक्स की मानें, तो आगामी मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट एसयूवी में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन एक बार फिर दिया जा सकता है। साथ ही 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन आने की भी उम्मीद है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आने की संभावना है। यह मैन्युअल में 20kmpl और ऑटोमैटिक में 19.8kmpl की माइलेज दे सकती है।

क्या होगी कीमत और कब तक होगी लॉन्च?

लीक्स के मुताबिक, आगामी मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट गाड़ी का दाम 8.5 लाख रुपये से 13 लाख रुपये एक्सशोरूम रखा जा सकता है। वहीं, कार कंपनी इसे जून के बाद भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। इस अपकमिंग एसयूवी का मुकाबला हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, टाटा नेक्सन और महिंद्रा एक्सयूवी300 जैसी गाड़ियों के साथ होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026