---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza Facelift: मॉडर्न डिजाइन के साथ पहली बार हो सकता है यह बड़ा बदलाव, क्या ज्यादा माइलेज के साथ मिलेगी दमदार सेफ्टी?

Maruti Suzuki Brezza Facelift: मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट एसयूवी जल्द ही भारतीय बाजार में जोरदार एंट्री मार सकती है। इसमें लुभावना डिजाइन और पहली बार गियरबॉक्स में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 16, 2026 12:13 अपराह्न

Maruti Suzuki Brezza Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza Facelift: कार बाजार के लिए यह साल फेसलिफ्ट वाला रह सकता है। जी हां, आपने सही पढ़ा, कई वाहन कंपनियां अपनी पॉपुलर गाड़ियों के अपडेटिड वर्जन लाने की योजना बना रही हैं। इसमें मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट का भी नाम शामिल है। कई ताजा रिपोर्ट्स में इस दमदार एसयूवी की खास जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार कंपनी इसके डिजाइन में नहीं, बल्कि सेफ्टी फीचर्स और गियरबॉक्स में भी बड़ा बदलाव कर सकती है।

Maruti Suzuki Brezza Facelift में हो सकता है यह खास बदलाव

कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट एसयूवी में पहली बार 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स देखने को मिल सकता है। अभी तक मारुति सुजुकी की सभी कारों में 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन को ही शामिल किया जाता है। ऐसे में गियरलीवर में अपडेट होने से वाहन चालकों को बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस मिलने का अनुमान है। कार कंपनी इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन स्मार्ट हाईब्रिड तकनीक के साथ सीएनजी का ऑप्शन बने रहने की पूरी संभावना है। हालांकि, कंपनी गाड़ी की फ्यूल एफिशियंसी को थोड़ा बेहतर कर सकती है।

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट में मिलेगा आकर्षक डिजाइन और फीचर्स

उधर, कई अन्य लीक्स में बताया गया है कि आगामी मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट के डिजाइन को थोड़ा प्रीमियम किया जा सकता है। इसके लिए गाड़ी के फ्रंट बंपर, फ्रंट ग्रिल, नए लुक के साथ एलईडी हैडलैंप, एलईडी डीआरएलएस और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स को जोड़ने की योजना है। पीछे की तरफ, नई एलईडी टेललाइट और रियर स्पॉइलर समेत फ्रेश लुक देखने को मिल सकता है।

वहीं, कार के इंटीरियर में नई केबिन थीम के साथ ड्यूल टोन डैशबोर्ड लुक और कई नए फीचर्स आ सकते हैं। गाड़ी में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल जैसी खूबियां मिलने का अनुमान है। सुरक्षा के लिए क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्रेक असिस्ट समेत कई हाईटेक एडीएएस स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं।

अनुमानित लॉन्च और प्राइस डिटेल

इंटरनेट पर कई खबरों में बताया जा रहा है कि मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट को अप्रैल से जून के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसका संभावित प्राइस 9 से 16 लाख रुपये के करीब निर्धारित हो सकता है। हालांकि, अभी तक कार निर्माता ने इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

अप्रैल 4, 2026

Royal Enfield Himalayan 450

अप्रैल 3, 2026

2026 Suzuki Burgman Street

अप्रैल 3, 2026

Bajaj Pulsar NS400Z

अप्रैल 2, 2026

Kia Seltos Hybrid

अप्रैल 2, 2026

Yamaha Aerox E Electric Scooter

अप्रैल 1, 2026