---Advertisement---

मारुति की ये 7 सीटर कार बड़ी फैमिली के लिए है एकदम फिट! कम कीमत में देती है 26KM से ज्यादा की माइलेज

Maruti Suzuki Ertiga: दिग्गज कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी कारों के लिए काफी मशहूर है। ऐसे में अगर आप बड़ी फैमिली के लिए कार तलाश कर रहे हैं तो आपको एक बार इस ऑप्शन पर नजर डालनी चाहिए। इस कार में 26 से अधिक की माइलेज मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 4, 2023 3:32 अपराह्न

Maruti Suzuki Ertiga
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Ertiga: देश की बड़ी कार कंपनियों में से एक मारुति सुजुकी अपनी शानदार कारों के लिए मशहूर है। बीते कुछ सालों में कंपनी ने एक से बढ़कर एक दमदार गाड़ियों को लॉन्च किया है। इंडियन मार्केट में इन दिनों बड़ी कारों का दबदबा बना हुआ है। ऐसे में अगर आपकी फैमिली बड़ी है और आप एक बड़ी गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। इसी कड़ी में मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) एक बेहतरीन कार साबित हो सकती है। जानें क्या है इसकी खूबियां और कितनी है इसकी कीमत।

Maruti Suzuki Ertiga की खासियत

मारुति सुजुकी अर्टिगा 7 सीटर कार है। आपको बता दें कि ये कार शीर्ष 10 सेलिंग कारों की लिस्ट में आती है। इसकी पीछे की वजह साफ है कि इस कार में अच्छे फीचर्स के साथ माइलेज भी अच्छा मिलता है। मारुति की ये कार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी वेरिएंट में आती है। इस कार को कमर्शियल भी काफी अधिक इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि ये कार बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होती है।

Maruti Suzuki Ertiga के फीचर्स

मारुति सुजुकी अर्टिगा में क्रोम फ्रंट ग्रिल और बैक में गार्निश बैक डोर मिलते हैं। इस कार में बड़ी इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, क्लाईमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, पावर स्टीयरिंग, हिल होल्ड तकनीक, ईडीबी के साथ एबीएस और 2 एयरबैग्स दिए गए हैं।

फीचर्सMaruti Suzuki Ertiga
इंजन1.5 लीटर
ताकत102bhp
टॉर्क136.8nm
माइलेज20.51KM-20.30KM-26.11KM

Maruti Suzuki Ertiga का पावरट्रेन

अर्टिगा का इंजन भी जबरदस्त है। इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये 102bhp की ताकत और 136.8nm का टॉर्क देती है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसका पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 20.51KM की माइलेज देता है और पेट्रोल ऑटोमेटिक 20.30KM की माइलेज देती है। वहीं, इसका सीएनजी वेरिएंट 26.11KM की माइलेज देता है। इस कार की एक्सशोरूम कीमत 8.64 लाख रुपये (दिल्ली) है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026