---Advertisement---

Maruti Suzuki: e-Vitara के साथ इन 2 गाड़ियों का है सबको इंतजार, क्लासिक फीचर्स, धांसू पावरट्रेन और सेफ्टी खूबियां बना सकती हैं दीवाना

Maruti Suzuki: फेमस कार कंपनी मारुति सुजुकी इस साल कई कारों को उतार सकती हैं। इसमें e-Vitara के साथ इन 2 गाड़ियों का नाम भी शामिल है। इन कारों में क्लासिक फीचर्स, धांसू पावरट्रेन और सेफ्टी खूबियां मिलने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 28, 2025 6:25 अपराह्न

Maruti Suzuki
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki: साल के 5 महीने लगभग खत्म होने वाले हैं। इन 5 महीनो में कई धमाकेदार कारों ने दस्तक दी है। मगर अभी कार मार्केट में असली कारों का आना बाकी है। जी हां, फेमस कार मेकर मारुति सुजुकी इस साल कई जानदार कारों को लॉन्च कर सकती है। इसमें ICE यानी फ्यूल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारों का नाम भी शामिल है। इंटरनेट पर घूम रहीं लीक खबरों की मानें, तो मारुति सुजुकी की इन अपकमिंग कारों में यूनिक फीचर्स, पावरफुल पावरट्रेन के साथ सेफ्टी के लिए कई धमाकेदार खूबियां देखने को मिल सकती हैं।

Maruti Suzuki की अपकमिंग कार Maruti e Vitara

इस साल Maruti e Vitara को ऑटो एक्सपो 2025 के दौरान रिवील किया गया था। मगर इसे अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। मारुति सुजुकी के फैन्स को इस इलेक्ट्रिक कार का बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति सुजुकी की इस कार में बड़ी बैटरी मिल सकती है। 50kWh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 500KM की रेंज प्रदान कर सकती है। इसमें ऑटोमैटिक एयर प्यूरिफायर, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की संभावना है। सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स, कैमरा सेंसर्स समेत कई खूबियां आने की उम्मीद है। इसकी कीमत 20 से 25 लाख रुपये के करीब होने की चर्चा है। यह कार साल के आखिर में फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च हो सकती है।

Maruti Suzuki
Photo Credit: Google, Maruti e Vitara की संभावित फोटो

Maruti Suzuki की अपकमिंग कार Maruti Baleno 2025

कार मेकर की Maruti Baleno हैचबैक सेगमेंट में प्रीमियम कार मानी जाती है। मारुति सुजुकी इसका नया वर्जन इस साल तक उतार सकती है। इसके इंटीरियर को और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सिंगल पेन सनरुफ, फ्लश डोर हैंडल्स और बेहतर लेग स्पेस मिलने की संभावना है। कार में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और बेहतर माइलेज मिलने की संभावना है। गाड़ी में बेहतर एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, 360 डिग्री कैमरा समेत कई सुरक्षा सुविधाएं मिल सकती हैं। कार की कीमत 8 से 12 लाख रुपये के करीब रह सकती है। इस कार को दिसंबर 2025 तक लाने की उम्मीद है।

Photo Credit: Google, Maruti Baleno 2025 की संभावित फोटो

मारुति सुजुकी की अपकमिंग कार Maruti Brezza 2025

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी धाक जमाने वाली Maruti Brezza नए अवतार में इस साल दस्तक दे सकती है। Maruti Suzuki की इस आगामी एसयूवी में काफी अपग्रेड मिलने की संभावना है। कार का ग्राउंड क्लीयरेंस बेहतर हो सकता है। इसके साथ गाड़ी के अंदर इंटीरियर में थोड़ा प्रीमियम लुक मिलने की उम्मीद है। साथ ही कई नए फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले वर्जन में बेहतर फ्यूल एफिशियंसी के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इस एसयूवी में सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट एंड रियर सेंसर्स, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट समेत कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत 9 से 14 लाख रुपये रहने की आशंका है। कार मेकर इस कार को इस साल फेस्टिव सीजन यानी अक्तूबर में लॉन्च कर सकती है।

Photo Credit: Google, Maruti Brezza 2025 की संभावित फोटो

मारुति सुजुकी की इन अपकमिंग कारों के लिए करना होगा सब्र

अभी इस साल के 7 महीने से अधिक का समय है। फेमस कार मेकर Maruti Suzuki अपने ग्राहकों को इन अपकमिंग कारों के साथ सरप्राइज दे सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मारुति सुजुकी इन कारों के अलावा कई अन्य कारों को भी लाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि फिलहाल कार मेकर मारुति सुजुकी ने इन अपकमिंग कारों के बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में मारुति सुजुकी की इन कारों का इंतजार कर रहे लोगों को थोड़ा सब्र दिखाना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026