---Advertisement---

Tata और Mahindra की टेंशन बढ़ाने आएगी Maruti Suzuki EVX! 550KM की तगड़ी रेंज के साथ मिल सकते हैं दो ड्राइव ऑप्शन

Maruti Suzuki EVX: देश में जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है। वैसे-वैसे वाहन निर्माता अपने नए इलेक्ट्रिक मॉडलों को लाने की तैयारी कर रही हैं। इसी सिलसिले में एक बड़ी कार मेकर कंपनी मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार, जी हां आपने सही पढ़ा है। मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार धूम मचाने जल्द ही ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 22, 2023 2:46 अपराह्न

Maruti Suzuki EVX
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki EVX: देश में जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है। वैसे-वैसे वाहन निर्माता अपने नए इलेक्ट्रिक मॉडलों को लाने की तैयारी कर रही हैं। इसी सिलसिले में एक बड़ी कार मेकर कंपनी मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार, जी हां आपने सही पढ़ा है। मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार धूम मचाने जल्द ही आ सकती है। फिलहाल मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक कार (Maruti Suzuki EVX) की एक फोटो काफी वायरल हो रही है। ऐसे में जानिए क्या है इसकी खूबियां और ये कार कब तक लॉन्च होगी।

Maruti Suzuki EVX की अनुमानित जानकारी

मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार (Maruti Suzuki EVX) एसयूवी में काफी लाजवाब फीचर्स दिए जा सकते हैं। इस कार को ईवीएक्स कॉनसेप्ट पर तैयार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कार का डिजाइन सुजुकी मोटर्स ने तैयार किया है। ये कार पूरी तरह से नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी।

Maruti Suzuki EVX में मिल सकते हैं ये फीचर्स

मारुति सुजुकी की ईवी कार के डिजाइन की बात करें तो इसे क्लेमशेल बोनट डिजाइन के साथ जैसा कि ब्रेजा में है। इसके फ्रंट में स्किड प्लेट्स, वी शेप हैडलैंप्स, डे टाइम रनिंग लाइट, S लोगो को थोड़ा नीचे किया जा सकता है। इसके साथ फ्लश डोर हैंडल्स दिए जा सकते हैं। एलईडी स्ट्रिप लाइट के साथ शार्प टेल लैंप्स, सिंगल लेयर्ड स्पाईलर मिल सकता है।

इसके रियर में ब्लैक क्लेडिंग के साथ स्पोर्टी लुकिंग रुफ माउंटेड स्पॉईलर दिया जाएगा। इसके साथ ही अलॉय व्हील्स का स्टैंडर्ड सेट मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि इसके इंटीरियर में क्लास लीडिंग केबिन कंफर्ट दिया जाएगा। इस ईवी में कनेक्टिविटी के लिए कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Maruti Suzuki EVX में हो सकता है ऐसा पावरट्रेन

ईवीएक्स कार में 60kwh की बैटरी पैक के साथ सेफ बैटरी तकनीक दी जाएगी। कहा जा रहा है कि ये कार एक बार फुल चार्ज होकर 550KM की रेंज देगी। इस कार में 2WD और AWD ड्रॉइव का ऑप्शन दिया जाएगा। इस कार की एक्सशोरुम कीमत 20 से 25 लाख रुपये हो सकती है। वहीं, इसके लॉन्च को लेकर कहा जा रहा है कि साल 2024 के अंत तक भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। मगर मारुति सुजुकी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आफिशियल जानकारी नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026