---Advertisement---

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel : पेट्रोल-डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों के बीच भारत में लॉन्च हुआ एथेनॉल कार, जानें फायदे-नुकसान

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel : मारुति सुजुकी वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार है. ये पेट्रोल और एथेनॉल मिक्सचर पर चलती है. यहां जानें गाड़ी में क्या कुछ नया मिल रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 4, 2026 3:22 अपराह्न

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel : मारुति सुजुकी ने भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार को लॉन्च कर दिया है. मारुति सुजुकी वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल 20% से लेकर 85% तक एथेनॉल और पेट्रोल के मिक्सचर से चल सकती है. ये गाड़ी डिजाइन में रेगुलर वैगनआर जैसी दिखती है, लेकिन इसके इंजन और मैकेनिज्म को पूरी तरह से बदल दिया गया है. इसका इंजन एयर-फ्यूल मिक्स और स्पार्क टाइमिंग को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करता है. ये गाड़ी 85% इथेनॉल और 15% पेट्रोल पर चलती है. जिसके कारण इसकी लागत कम हो गई है. ये गाड़ी प्रदूषण फ्री है. इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का इस पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा.

मारुति सुजुकी वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल कार का इंजन, माइलेज और अन्य फीचर्स

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel फीचर्स
इंजन1.2-लीटर, 4-सिलेंडर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है.
पावर और टॉर्क88.5 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क को जनरेट करता है.
स्पीड150 किलोमीटर प्रति घंटे से दौड़ सकती है.
गियरबॉक्स5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल रहे हैं.
माइलेज18 से 20 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है.
खास तकनीकसर्दियों में जल्दी स्टार्ट के लिए हीटेड फ्यूल रेल तकनीक मिल रही है. जिसके कारण ये ठंडी में जल्दी स्टार्ट हो जाती है. ड्राइविंग एक्सपीरियंस बिल्कुल स्मूथ है.

 

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel  कार के फायदे

1.इथेनॉल की कीमत में पेट्रोल के मुकाबले सस्ता है. क्योंकि ये गन्ने और अनाज कचरे से बनता है.
2.प्रदूषण को कम करता है.
3.इथेनॉल और नॉर्मल पेट्रोल दोनों पर बिना किसी परेशानी के चल सकती है.

नुकसान

1.मिश्रण वाले फ्यूल स्टेशन की कमी है. जिसके कारण इसे लेना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
2.पेट्रोल की तुलना में इथेनॉल में ऊर्जा कम है, जिसके कारण माइलेज कम होता है.
3.इथेनॉल हवा से नमी को सोखता है, जिसके कारण गाड़ी में जंग लग सकता है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kawasaki KX327

जून 4, 2026

Citroen eC3 X EV

जून 3, 2026

Bajaj Avenger Street 220

जून 3, 2026

Maruti Suzuki Sales May 2026

जून 1, 2026

Tata Motors Sales in May 2026

जून 1, 2026

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026