---Advertisement---

MG Majestor: आ गई Toyota Fortuner की सबसे बड़ी राइवल, ये 3 खूबियां इसे बना सकती हैं किंग; इतने अमाउंट पर करें प्री-बुक

MG Majestor: फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में एमजी मैजेस्टर ने धमाकेदार एंट्री मारी है। इसमें आकर्षक डिजाइन के साथ दमदार खूबियों को शामिल किया गया है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 12, 2026 3:45 अपराह्न

MG Majestor
Follow Us
---Advertisement---

MG Majestor: बीते कुछ समय में फुल साइज एसयूवी का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ा है। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि इसमें टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी एक बड़ा नाम है। ऐसे में अब टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी की नींद उड़ाने के लिए एमजी मैजेस्टर एसयूवी ने मार्केट में दस्तक दे दी है। वीरवार को आधिकारिक तौर पर एमजी मैजेस्टर गाड़ी को अनवील किया गया। कार कंपनी के मुताबिक, मैजेस्टर गाड़ी को अपने लाइनअप में ग्लॉस्टर से ऊपर रखेगी। कंपनी ने इसमें प्रीमियम डिजाइन के साथ ढेर सारे एडवांस फीचर्स को शामिल किया है।

MG Majestor का आकर्षक डिजाइन

अगर आप बड़ी गाड़ी यानी एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो एमजी मैजेस्टर एसयूवी पर विचार कर सकते हैं। कार निर्माता ने इसका लुक काफी बोल्ड और लुभावना रखा है। आगे की तरफ एक ग्रिल, पतली एलईडी लाइटिंग एलिमेंट, लंबा बोनट और चंकी बंपर डिजाइन इसकी रोड प्रेजेंस को तगड़ा करता है। पीछे की तरफ चंकी स्किड्स प्लेट्स मिलती हैं। कंपनी ने इसे 3 सीटिंग सिस्टम के साथ उतारा है, जिसमें 6 और 7 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें 19 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

आलीशान फीचर्स और सेफ्टी खूबियां

इसके अलावा, एमजी मैजेस्टर में हाईफाई फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें पैनरॉमिक सनरूफ, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 64 कलर एम्बिएंट लाइट, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, आगे की सीट्स में वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन, 12 स्पीकर्स के साथ जेबीएल साउंड सिस्टम, डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6 एयरबैग्स, लेवल-2 एडीएएस, 360-डिग्री कैमरा समेत कई आलीशान फीचर्स मिलते हैं।

दमदार है इंजन

वहीं, एमजी मैजेस्टर एसयूवी के पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 2 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 213bhp का पावर और 478Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है।

एमजी मैजेस्टर का संभावित प्राइस प्री-बुकिंग डिटेल

उधर, कार निर्माता एमजी मोटर्स इंडिया ने एमजी मैजेस्टर की कीमतों को अभी रिवील नहीं किया है। इसे 41000 रुपये के टोकन अमाउंट पर प्री-बुक किया जा सकता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस प्रीमियम फुल साइज एसयूवी का संभावित प्राइस 40 से 45 लाख रुपये एक्सशोरूम रखा जा सकता है। इसकी डिलीवरी मई से शुरू होने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026