---Advertisement---

New Royal Enfield Himalayan 450 बाइक ट्रेवल राइडर्स को आ सकती है पसंद, एडवांस खूबियों पर हो जाएंगे फिदा!

New Royal Enfield Himalayan 450: नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 बाइक में काफी एडवांस खूबियां मिल सकती है। लॉन्च से पहले देखें क्या है इसकी यूनिक स्टाइलिंग और संभावित कीमत की जानकारी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 24, 2023 7:30 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 24, 2023 10:15 पूर्वाह्न

New Royal Enfield Himalayan 450
Follow Us
---Advertisement---

New Royal Enfield Himalayan 450: दमदार मोटरसाइकिलों का निर्माण करने वाली रॉयल एनफील्ड कंपनी अपनी नई बाइक के साथ तैयार है। रॉयल एनफील्ड बाइक सेगमेंट में एक बार फिर से बड़ा धमाका करने वाली है। नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 (New Royal Enfield Himalayan 450) बाइक को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। लोग इस अपकमिंग बाइक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बाइक के लॉन्च से पहले ही इसकी कई खास डिटेल सामने आ चुकी हैं। अगर आप अभी तक इस मोटरसाइकिल की खूबियों से अनजान हैं तो आपको इस खबर को पूरा पढ़ना चाहिए। देखें क्या है इसकी खूबियां और कीमत।

New Royal Enfield Himalayan 450 में मिल सकता है यूनिक स्टाइल

नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 बाइक का डिजाइन काफी यूनिक रखा गया है। मगर फिर भी ये बाइक हिमालयन 411 बाइक की याद दिलाती है। बाइक में मैटल फ्रेम के साथ सर्कुलर हैडलैंप और स्टाइलिश 17 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

बाइक पर एलईडी लाइटिंग दी गई है। साथ ही इको और परफॉर्मेंस दो मोड दिए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि ये बाइक रॉयल एनफील्ड की अब तक की सबसे एडवांस फीचर्स के साथ आएगी। बाइक में 4 इंच का इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, TFT कलर्ड कंसोल, राइड बॉय वायर, हाजर्ड लाइट्स, एडजेस्टेबल सीट्स मिल सकती है।

New Royal Enfield Himalayan 450 का संभावित इंजन

बाइक में 452cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिल सकता है। ये 40bhp की ताकत और 40nm का टॉर्क देगा। साथ ही 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया जाएगा। बाइक में 21 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर व्हील मिल सकते हैं। ये स्पोक व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर हो सकते हैं।

फीचर्सNew Royal Enfield Himalayan 450 की अनुमानित डिटेल
इंजन452cc
ताकत40bhp
टॉर्क40nm
गियरबॉक्स6 स्पीड मैनुअल

इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 2.7 लाख रुपये (दिल्ली) हो सकती है। इस बाइक को 24 नवंबर 2023 को लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026