---Advertisement---

New Triumph 350cc: ज्यादा पावर और परफॉर्मेंस के साथ जल्द धमाका कर सकती है नई बाइक, स्मार्ट खूबियां, आधुनिक डिजाइन के हो जाएंगे दीवाने

New Triumph 350cc: इंग्लैंड की बाइक कंपनी ट्रायम्फ जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक 350सीसी सेगमेंट में उतार सकती है। आगामी बाइक में धाकड़ परफॉर्मेंस के साथ मॉडर्न डिजाइन देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 22, 2026 5:13 अपराह्न

New Triumph 350cc
Follow Us
---Advertisement---

New Triumph 350cc: भारतीय बाइक बाजार में ट्रायम्फ मोटरसाइकिल अपनी पकड़ बनाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में ब्रिटेन की बाइक निर्माता जल्द ही 350सीसी सेगमेंट में अपनी कई धाकड़ मोटरसाइकिलों को उतार सकती है। हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नई ट्रायम्फ 350सीसी बाइक में काफी कुछ पहली बार देखने को मिल सकता है। आगामी ट्रायम्फ बाइक का डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्में एकदम हाई क्लास रहने की संभावना है। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से इस बाइक की चर्चा जोरो-शोरों से चल रही है।

New Triumph 350cc बाइक कब होगी लॉन्च? क्या है लीक प्राइस

‘Bikewale’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नई ट्रायम्फ 350सीसी बाइक 6 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च हो सकती है। इसमें अपडेटेड स्पीड, स्क्रैम्बलर और थ्रक्सटन जैसे मॉडल्स शामिल होने की उम्मीद है। इन सभी बाइक्स का संभावित प्राइस 2 से 2.50 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने का अनुमान है।

नई ट्रायम्फ 350सीसी बाइक में मिल सकती हैं ये खूबियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई ट्रायम्फ 350सीसी बाइक में नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें रेट्रो मॉडर्न डिजाइन के साथ गोल एलईडी हेडलाइट, मस्कुलर फ्यूल टैंक, मिनिमल बॉडी डिजाइन, प्रीमियम फिनिश, पतली टैंक और सीधा हैंडल दिया जा सकता है। साथ ही मेटल फिनिश पार्ट्स, टैंक पर ब्रांडेड लोगो, क्लासिक पेंट स्कीम और साफ-सुथरा वायरिंग सेक्शन मिल सकता है।

वहीं, इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें टीएफटी डैश, राइड मोड्स और क्विक-शिफ्टर, डिजिटल स्पीड, गियर इंडिकेटर, फ्यूल मीटर, ट्रिप की जानकारी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एडवांस फोन ऐप की सुविधा भी देखने को मिल सकती है। इसमें सुरक्षा के लिए ड्यूल चैनल एबीएस, दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक और ट्रैक्शन कंट्रोल की सुविधा आने का अनुमान है।

कितना दमदार होगा अपकमिंग मोटरसाइकिल का इंजन

वहीं, नई ट्रायम्फ 350सीसी मोटरसाइकिल 349सीसी का इंजन आ सकता है। इसमें कम ओवर-स्क्वायर डिज़ाइन से लो-एंड और मिड-रेंज टॉर्क डिलीवरी में सुधार होने की संभावना है। इसका इंजन 35bhp की ताकत और 33Nm का पीक टॉर्क पैदा कर सकता है। इसके फ्रंट व्हील में अपसाइड डाउन यूएसडी फोर्क्स और रियर व्हील में मोनो शॉक सस्पेंशन देखने को मिल सकता है। हालांकि, अभी तक बाइक मेकर ने इस संबंध में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026