---Advertisement---

Nissan Upcoming Cars: बाजारों में दस्तक देने आ रहीं निसान की Sedan और SUV कारें, जानें कब होंगी लॉन्च और क्या होगी कीमत

Nissan Upcoming Cars: जानी-मानी जापानी वाहन निर्माता कंपनी निसान जल्द ही भारतीय बाजारों में अपनी नई कारें लॉन्च कर सकती है। इन कारों के नाम Nissan Sunny 2023, Nissan X Trail, Nissan Qashqai और Nissan Juke है। इन कारों में से दो कारों को इसी साल लॉन्च किया जा सकता है लेकिन दो अन्य कारों ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 9, 2023 8:00 अपराह्न

Nissan Upcoming Cars
Follow Us
---Advertisement---

Nissan Upcoming Cars: जानी-मानी जापानी वाहन निर्माता कंपनी निसान जल्द ही भारतीय बाजारों में अपनी नई कारें लॉन्च कर सकती है। इन कारों के नाम Nissan Sunny 2023, Nissan X Trail, Nissan Qashqai और Nissan Juke है। इन कारों में से दो कारों को इसी साल लॉन्च किया जा सकता है लेकिन दो अन्य कारों को साल 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इन कारों से जुड़ी कुछ जानकारियां देने जा रहे हैं जो आपके काम आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Upcoming 7-Seater MPV: मार्केट में राज करने जल्द आएगी Nissan की नई कार, Maruti Suzuki Ertiga से कम होगी कीमत!

Nissan Sunny 2023

Nissan Sunny 2023 कार एक 5 सीटर सेडान कार है। इसमें 1498 सीसी का इंजन मिल सकता है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन में आ सकती है। यह एक फैमिली कार होगी। इसमें 5 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। यह डीजल से चलेगी। इसकी अनुमानित कीमत 8.50 लाख रुपए एक्सशोरूम हो सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे 01 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया जा सकता है।

BrandNissan
ModelSunny
Engine1498cc
TransmissionManual
Fuel Diesel
Seating Capacity5
No. Of Cylinder4
Body TypeSedan

ये भी पढ़ें: Nothing Phone 2: ट्रांसपेरेंट दिखने वाले फोन के जबरदस्त फीचर्स और लॉन्चिंग डेट हुई लीक, जानिए पूरी जानकारी

Nissan X-Trail

Nissan X-Trail एक एसयूवी कार है। इस कार में 1995 सीसी का इंजन मिल सकता है। इसमें भी पांच लोगों के बैठने की कैपेसिटी होगी। यह कार भी डीजल से चलेगी। यह 142bhp की पॉवर और 200nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इस कार की अनुमानित एक्सशोरूम कीमत 40 लाख रुपए है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे 01 मई 2023 को लॉन्च किया जा सकता है।

BrandNissan
ModelX-Trail
Engine1995cc
Power142bhp
TransmissionManual
FuelDiesel
Fuel Tank Capacity65 Liters
Seating Capacity5
No. Of Cylinder4
Body TypeSUV

Nissan Qashqai

Nissan Qashqai एक 5 सीटर एसयूवी कार है। इसमें 998 सीसी का इंजन दिया जा रहा है। यह पेट्रोल से चलने वाली कार होगी। यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए है।

BrandNissan
ModelQashqai
Engine998cc
TransmissionManual
FuelPetrol
No. Of Cylinder4
Body TypeSUV

Nissan Juke

Nissan Juke एक 5 सीटर एसयूवी कार है। इसे अगस्त 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 998 सीसी का इंजन दिया गया है। यह इंजन 92.53bhp की पॉवर देता है और 148nm टॉर्क जनरेट करता है। इसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए है।

BrandNissan
ModelJuke
Engine998cc
TransmissionManual
FuelPetrol
No. Of Cylinder4
Seating Capacity5
Max Power92.53bhp
Max Torque148nm
Fuel Tank Capacity68 Liters
Body TypeSUV

ये भी पढ़ें: CAR SALES IN JANUARY 2023 IN INDIA: MARUTI और TATA को धकेलकर आगे निकली TOYOTA, एक झटके में बेच डाली इतनी कारें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Yamaha XSR 155

मार्च 2, 2026

Two Wheeler Sales February 2026

मार्च 2, 2026

Royal Enfield Classic 650

मार्च 2, 2026

Maruti Wagon R 2026

मार्च 2, 2026

Tata Motors

मार्च 2, 2026

Maruti Ertiga 2026

मार्च 1, 2026