---Advertisement---

Maruti, Mahindra और MG नहीं, इस कंपनी की Electric Cars को जमकर खरीद रहे हैं लोग, एक महीने में बेच डाली 4392 कारें

Electric Car: भारत का कार सेक्टर लगातार अपडेटेड गाडियों के साथ और नए फीचर्स वाली कारों के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में कई कार कंपनियों ने अपनी अप्रैल महीने की बिक्री रिपोर्ट पेश की है। बताया जा रहा है कि अप्रैल 2023 के दौरान भारतीय कार सेक्टर काफी तेजी से ऊपर की ओर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 15, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Electric Car
Follow Us
---Advertisement---

Electric Car: भारत का कार सेक्टर लगातार अपडेटेड गाडियों के साथ और नए फीचर्स वाली कारों के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में कई कार कंपनियों ने अपनी अप्रैल महीने की बिक्री रिपोर्ट पेश की है। बताया जा रहा है कि अप्रैल 2023 के दौरान भारतीय कार सेक्टर काफी तेजी से ऊपर की ओर गया। वहीं, इलेक्ट्रिक कारों ने भी इस दौरान काफी जमकर बिक्री की है।

इलेक्ट्रिक कारों का जलवा जारी

आप जानते ही होंगे कि भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी एक बड़ा नाम है। ऐसे में मारुति सुजुकी कंपनी को अगर कोई कार निर्माता टक्टर दे सकती है तो वो है टाटा मोटर्स। जी हां, भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में टाटा मोटर्स का काफी अच्छा दबदबा है। इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा मोटर्स से मुकाबला करने वाला कोई नहीं है। ऐसे में टाटा ने अप्रैल में 4392 कारें बेची। बताया जा रहा है कि इस दौरान टाटा को 141 फीसदी की भारी बढ़ोतरी देखने को मिली।

ये भी पढ़े: अब नहीं लगाने होंगे डीलरशिप के चक्कर, Flipkart पर लिस्ट हुआ Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

टाटा मोटर्स का जलवा

वहीं, इलेक्ट्रिक कार बाजार में टाटा की हिस्सेदारी 75 फीसदी के करीब है। टाटा मोटर्स के मुताबिक, टाटा नेकसॉन ईवी सबसे अधिक बिकने वाली ईवी कार है। इस तरह से दावा किया जा रहा है कि हर 100 में से 75 कारें टाटा मोटर्स की बिक रही हैं।

अप्रैल में कारों की सेल

अप्रैल में टाटा मोटर्स ने सबसे ज्यादा 4392 कारों को बेचा। इसके बाद महिंद्रा ने 505 कारों की बिक्री की। एमजी मोटर्स ने 335 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, सिट्रोएन ने इस दौरान 229 कारों की सेल की। इसके अलावा चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD ने 154 कारों की बिक्री की। BMW ने 60 कारों को बेचा और वोल्वो ने 34 कारों की बिक्री की। इसके साथ ही हुंडई ने 51 कारों को बेचा और किआ मोटर्स ने 34 यूनिट्स बेची।

Tata Nexon EV का धमाल

वहीं, आपको बता दें कि Tata Nexon EV की अप्रैल महीने में जमकर बिक्री हुई। टाटा ने इस कार में 30.2kwh की बैटरी पैक दी है। 5 सीटर इस कार में 312km की रेंज मिलने का दावा किया जाता है। कंपनी का दावा है कि इसे 8.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस कार की शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें: मई में टेक मार्केट दहलाने आ रहे Pixel Fold से लेकर OnePlus सहित ये तमाम धाकड़ फोन, फीचर्स और लुक से हो जाएगा इश्क

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

सितम्बर 26, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026