Honda City Facelift : होंडा सिटी फेसलिफ्ट वर्जन की 22 मई 2026 को ओटो मार्केट में एंट्री हो गई है। इस बार कंपनी ने इसकी सुरक्षा और लुक पर काफी काम किया है। इस नई फेसलिफ्ट कार को लगभग 12 लाख की एक्स शोरुम कीमत में पेश किया गया है। अगर आप कोई नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस गाड़ी के बारे में सभी जरुरी डिटेल्स को जानें।
Honda City Facelift की एक्स शोरुम कीमत
होंडा सिटी फेसलिफ्ट को कंपनी ने पेट्रोल मैनुअल और ओटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया है। ये गाड़ी 8 वेरिंयट में मौजूद है। जिनकी एक्स शोरुम कीमत लगभग 12 लाख से लेकर 21 लाख के आस-पास है। फीचर्स और सुविधा के हिसाब ये कीमत बढ़ और घट सकती है। इसका मुकाबला Volkswagen Virtus और Skoda Slavia जैसी गाड़ियों से है।
होंडा सिटी फेसलिफ्ट में क्या हुए बड़े बदलाव?
होंडा सिटी फेसलिफ्ट में कंपनी ने लुक में बड़े बदलाव किए हैं। इसके सामने नई हनीकॉम्ब ग्रिल , बंपर और कनेक्टेड LED लाइट स्ट्रिप को जोड़ा गया है। जिसकी वजह से ये ज्यादा अट्रेक्टिव और स्पोर्टी लग रही है। वहीं, इसके केबिन में 10.1 इंच की फ्लोटंग टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ वेंटिलेटेड सीट और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।
पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई होंटा सिटी फेसलिफ्ट
होंडा सिटी फेसलिफ्ट को पहले से ज्यादा सुरक्षित बना दिया गया है। इसमें 360 डिग्री कैमरे के साथ लेवल 2 ADAS मिल रहा है। इस गाड़ी को सुरक्षा में पहले से ही 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। लंबे सफर और परिवार की सुरक्षा के लिए ये एक अच्छा विकल्प है।
Honda City Facelift के इंजन में क्या हुए बदलाव?
होंडा सिटी फेसलिफ्ट में किसी भी तरह का मकैनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 1.5L i-VTEC लीटर का पेट्रोल इंजन मिल रहा है। ये 121 PS की पवार और 145 Nm की टॉर्क को जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल रहे हैं। ये गाड़ी 17 से 18 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं, 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
