Oben Rorr Evo Electric Bike: अगर आप किसी इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो ओबेन रॉर इवो एक अच्छा विकल्प हो सकती है। ये इलेक्ट्रिक बाइक भारत में 30 अप्रैल 2026 को लॉन्च हुई है। इसमें पावरफुल बैटरी और रेंज के साथ AI पर काम करने वाला SmartIQ मोड दिया गया है। ये राइडर के बिहेवियर का विशलेषण करती है और बैटरी की खपत कम करके रेंज को बढ़ाती है। ओबेन रॉर इवो इलेक्ट्रिक बाइक एक बेहद स्मार्ट मोटरसाइकिल बताई जा रही है। ओबेन रॉर एक भारतीय कंपनी है। इसने 1 लाख से कम की कीमत पर ईवी को लॉन्च करके लोगों का ध्यान खींचा है। ये एक स्ट्रीटफाइटर डिजाइन वाली मोटसाइकिल है।
Oben Rorr Evo Electric Bike में AI SmartIQ सिस्टम कैसे काम करता है ?
ओबेन रॉर इवो इलेक्ट्रिक बाइक में SmartIQ सिस्टम दिया गया है। ये राइडर के राइडिंग पैटर्न के हिसाब से काम करता है। AI मोड मोटर की पावर डिलीवरी को खुद एडजस्ट करता है ताकि बैटरी की खपत कम हो। कंपनी का दावा है कि इससे बिना किसी मैन्युअल बदलाव के रेंज में 15% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर बाइक में किसी भी तरह की समस्या आ रही है तो इसका अलर्ट भी राइडर को देता है।
ओबेन रॉर इवो इलेक्ट्रिक बाइक की ऑन रोड कीमत
Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक की ऑन रोड कीमत 1.15 लाख से लेकर 1.38 लाख के आस-पास है। इसका मुकाबला मार्केट में Revolt RV400, Ola Roadster X और Matter Aera ईवी से है।
Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी, रेंज, सेफ्टी और अन्य स्पेसिफिकेशन
| Oben Rorr Evo Electric Bike | स्पेसिफिकेशन |
| ट्रैकिंग | ऐप से रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग और रिमोट डायग्नोस्टिक्स किया जा सकता है। |
| TFT डिस्प्ले | 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले से ब्लूटूथ कनेक्ट किया जा सकता है। इससे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल और टेक्स्ट अलर्ट की जानकारी स्क्रीन पर ले सकते हैं। |
| इमरजेंसी अलर्ट | हादसे से बचाने के लिए फॉल अलर्ट , इमरजेंसी असिस्ट और ड्राइवर अलर्ट सिस्टम मिल रहा है। |
| बैटरी | 3.4 kWh की एडवांस LFP की बैटरी मिल रही है। |
| बैटरी वैरंटी | 8 साल या 80,000 km की वारंटी मिल रही है। |
| रेंज | सिंगल चार्ज पर 180 km की रेज दे सकती है। |
| मोटर | 9 kW की मोटर लगी हुई है। |
| स्पीड | 110 kmph की स्पीड से दौड़ सकती है। |
| चार्ज | 90 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। |
| ब्रेकिंग सिस्टम | Unified-Brake Assist ब्रेकिंग सिस्टम मिल रहा है। ये डबल डिस्क ब्रेक के साथ आती है। |
