---Advertisement---

200 किलोमीटर की धांसू रेंज और 140 kmph की टॉप स्पीड के साथ दस्तक दे सकती है Orxa Mantis Electric Bike, जानें खासियत

आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में कई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च होने वाली हैं। इस लिस्ट Orxa Mantis इलेक्ट्रिक बाइक भी शामिल है। इस बाइक को सिंगल चार्ज पर 200 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है और यह बाइक 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 23, 2023 3:48 अपराह्न

Orxa Mantis Electric Bike
Follow Us
---Advertisement---

Orxa Mantis Electric Bike: इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में बहुत सी बाइक पहले से मौजूद हैं तो बहुत सी बाइकों को जल्दी ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसी लिस्ट में एक और ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक है जिसे जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है। इसका लुक एक स्पोर्ट्स बाइक जैसा है और इसे इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक को सिंगल चार्ज पर 200 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इतना ही नहीं ये बाइक 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इस आगामी इलेक्ट्रिक बाइक का नाम Orxa Mantis है। आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield की Himalayan की टेंशन बढ़ाने आ गई KTM 390 Adventure X बाइक! फीचर्स-लुक देख उछल रहे लड़के

Orxa Mantis Electric Bike Specifications

बता दें कि यह इलेक्ट्रिक बाइक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आ सकती है। इसमें 9kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। यह सिंगल चार्ज पर 200 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसके फ्रंट में टेलीस्कॉपिक फॉर्क्स और रियर में मॉनॉशॉक सस्पेंशन दिए जा सकते हैं। इसमें डुअल चैनल एबीएस दिए जाने कती उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर दिए जा सकते हैं। यह बाइल मात्र 8 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती है।

BrandOrxa
ModelOrxa Mantis Electric Bike
Motor Power25000 Watt
Charging Time5-5.30 Hours
Continuous Power8.5 kW
Range200km/charge
BrakesDisc
Fast Charging Time2.30 Hours
StartingSelf Start
Max Power30.06 PS
Battery Capacity9 kWh
Kerb Weight175 kg

मिल सकते हैं ये फीचर्स

बता दें कि इसमें लो बैटरी इंडिकेटर, डिजिटल ट्रिपमीटर, डिजिटल ऑडोमीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल क्लॉक, डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल के साथ ही LED हेडलाइट्स, LED टेललाइट्स, LED टर्न सिंगल लैंप जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस Orxa Mantis Electric Bike के बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। कहा जा रहा है कि इस बाइक की सटीक जानकारियां इसके लॉन्च होने के बाद ही पता चल सकेंगी। यहां दी गई सभी जानकारियां अनुमानित हैं।

क्या हो सकती है कीमत और कब हो सकती है लॉन्चिंग?

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बाइक की कीमत 3 लाख रुपए हो सकती है। जून 2023 में इस बाइक के लॉन्च होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Classic 350

जुलाई 16, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026