---Advertisement---

आपके फैमिली स्कूटर Honda Activa की कीमतों में हुआ इजाफा, अब खरीदने के लिए जेब करनी होगी ज्यादा ढीली

Honda Activa: देश में जैसे-जैसे ईवी वाहनों की मांग बढ़ रही है। वैसे-वैसे ईवी सेगमेंट में एक से बढ़कर एक नए मॉडल आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी ईवी की तरफ जा रहे हैं मगर कीमत की वजह से रुक गए हैं तो आपको बता दें कि होंडा कंपनी ने एक बड़ा झटका ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 19, 2023 2:01 अपराह्न

Honda Activa
Follow Us
---Advertisement---

Honda Activa: देश में जैसे-जैसे ईवी वाहनों की मांग बढ़ रही है। वैसे-वैसे ईवी सेगमेंट में एक से बढ़कर एक नए मॉडल आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी ईवी की तरफ जा रहे हैं मगर कीमत की वजह से रुक गए हैं तो आपको बता दें कि होंडा कंपनी ने एक बड़ा झटका दिया है। होंडा ने मशहूर स्कूटर एक्टिवा 125 की कीमतों को बढ़ा दिया है। यहां पर खास बात ये है कि होंडा ने इस लोकप्रिय स्कूटर की कीमत में इजाफा करने के अलावा कोई भी बदलाव नहीं किया है। ऐसे में आपको अब होंडा एक्टिवा पहले से अधिक दाम पर मिलेगा।

Honda Activa हुआ महंगा

होंडा एक्टिवा कीमत को 811 रुपये अधिक किया गया है। साथ ही स्कूटर एक्टिवा 125 की कीमत 1177 रुपये ज्यादा हो गई है। इस तरह से होंडा एक्टिवा की कीमत 75347 रुपये से लेकर 81348 रुपये तक जाती है। वहीं, एक्टिवा 125 का दाम 78920 रुपये से लेकर 86093 रुपये तक जाती है।

ये भी पढ़े: अब नहीं लगाने होंगे डीलरशिप के चक्कर, Flipkart पर लिस्ट हुआ Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

Honda Activa के फीचर्स

होंडा एक्टिवा में 109cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। इतनी क्षमता पर ये स्कूटर 7.73bhp की ताकत और 8.90nm का टॉर्क पैदा करता है। इस स्कूटर का मुकाबला यामाहा, टीवीएस और सुजुकी जैसे स्कूटरों से होता है।

मॉडलHonda Activa
इंजन109cc
ताकत7.73bhp
टॉर्क8.90nm

Honda Activa 125 के फीचर्स

वहीं, एक्टिवा 125 में 124cc का इंजन दिया गय है। इतनी क्षमता पर ये स्कूटर 8.71bhp की ताकत 10.4nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी ने इसमें डिस्क ब्रेक के साथ ट्यूबलैस टायर दिए है। इस स्कूटर का मुकाबला हीरो डेस्टिनी 125, टीवीएस जुपिटर 125 और यामाहा फेसिनो 125 से होता है। अगर आप आज के समय में होंडा के किसी स्कूटर को चुनने की सोच रहे हैं तो इस स्कूटर से बेहतर ऑप्शन कोई नहीं है। ऐसे में होंडा ने इसकी कीमत बढ़ाकर नए ग्राहकों को थोड़ा झटका दिया है। हालांकि, इसके बाद भी काफी लोग इस स्कूटर को खरीदना जारी रखेंगे।

मॉडलHonda Activa 125
इंजन124cc
ताकत8.71bhp
टॉर्क10.4nm

ये भी पढ़ें: मई में टेक मार्केट दहलाने आ रहे Pixel Fold से लेकर OnePlus सहित ये तमाम धाकड़ फोन, फीचर्स और लुक से हो जाएगा इश्क

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026