Punch EV Facelift : टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट को अभी हालहि में 20 फरवरी 2026 को लॉन्च किया गया है। ये एक बजट फ्रेडली इलेक्ट्रिक कार है जो कि, अपने ग्राहकों को चुनिंदा मॉडल्स में लाइफटाइम बैटरी की वारंटी दे रही है। अगर पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमत से तंग आ गए हैं तो टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट कार को खरीद सकते हैं। इसका लुक और सेफ्टी ग्राहकों को बहुत प्रभावित कर रहा है।
Punch EV Facelift कार की ऑन रोड कीमत
टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट की ऑन रोड कीमत 10.15 लाख से शुरु है। इसके टॉप मॉडल के लिए 13.27 लाख रुपए चुकाने पड़ सकते हैं। वहीं, अगर इसे Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम के तहत खरीदा जाता है तो ये 6.49 लाख रुपए की एक्स शोरुम कीमत में मिलेगी। इसमें बैटरी की गारंटी कंपनी की होती है। ग्राहक को 2.6 रुपए प्रति किलोमीटर के कंपनी को हर महीने पैसे चुकाने होते हैं। जिन लोगों का बजट कम है उनके लिए ये बहुत ही अच्छा विकल्प है।
टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट का लुक और सेफ्टी फीचर्स
टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट मार्केट में पहले से ही मौजूद अपने वेरियंट से बिल्कुल अलग है। इसके फ्रंड को स्टाइलिश और मॉर्डन बनाने के लिए बंपर पर हॉरिजॉन्टल LED DRLs लगे हुए हैं। इसमें 16 इंच के डायमंड कट वाले अलॉय व्हील मिलते हैं। सेफ्टी में इस कार को 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग दी गई है। वहीं, 6 एयरबैग के साथ 360 डिग्री का कैमरा मिलता है। इसके चारों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। वहीं, बैटरी को पानी से बचाने के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स के साथ सनरूफ मिलता है।
पंच फेसलिफ्ट ईवी बैटरी, रेंज और स्पीड
टाटा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ी में 30 kWh और 40 kWh के दो बैटरी विकल्प दिए हैं। ये गाड़ी 468 किमी से लेकर 335 किमी तक की रेंज देती है। ये ईवी 65 kW DC फास्ट चार्जर से 26 मिनट में 20 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। टाटा की ये नई ईवी 140 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
21000 की टोकन मनी देकर करें बुक
टाटा ने अपनी इस बेहद शानदार कार की बुकिंग शुरु कर दी है। इसे 21 हजार की टोकन मनी देकर ऑफ लाइन और ऑन लाइन बुक किया जा सकता है।






