---Advertisement---

Renault Duster SUV में मिल सकता है ADAS फीचर, जानें लीक हुई इंटीरियर खूबियां

Renault Duster SUV: रेनॉ कार निर्माता कंपनी नई डस्टर को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इसमें काफी फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें कई एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 29, 2023 2:15 अपराह्न

Renault Duster SUV
Follow Us
---Advertisement---

Renault Duster SUV: मशहूर कार कंपनी रेनॉ की उप कंपनी डेसिया 29 नवंबर 2023 को डस्टर एसयूवी (Renault Duster SUV) का ग्लोबल डेब्यू करने जा रही है। नई रेनॉ डस्टर एसयूवी को पुर्तगाल में रिवील किया जा सकता है। ऐसे में इसके रिवील होने से पहले ही इसकी कई खूबियां लीक हो गई है। नई रेनॉ डस्टर की लीक हुई तस्वीरों से इसके डिजाइन और इंटीरियर समेत कई सारी खासियत की जानकारी मिली है। आगे जानिए पूरी डिटेल।

Renault Duster SUV का डिजाइन (संभावित)

नई रेनॉ डस्टर का 3 जेनरेशन वर्जन को पुर्तगाल में रिवील किया जाएगा। इसकी लीक जानकारी के मुताबिक, नई रेनॉ डस्टर का फ्रंट काफी शार्प हो सकता है। कार में वाए शेप में एलईडी हैडलाइट, एलईडी DRLS, एलईडी टेललाइट, नए डिजाइन में फ्रंट ग्रिल, नया बंपर, 10 स्पोक अलॉय व्हील्स, रुफ रेल्स, डोर क्लेडिंग और चौकोर व्हील आर्च दिया जा सकता है।

Renault Duster SUV के लीक फीचर्स

नई रेनॉ डस्टर कार के केबिन में नए एलिमेंट दिए जा सकते हैं। इसमें फ्री फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, यूएसबी वायरलैस चार्जिंग पोर्ट, पूरा केबिन ड्यूल टोन थीम पर बेस्ड हो सकता है। साथ ही पेनॉरमिक सनरुफ और ADAS सुइट भी मिल सकता है। नई रेनॉ डस्टर एसयूवी में 3 इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं। इसमें 1 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।

Renault Duster SUV भारत में कब होगी लॉन्च

वहीं, भारतीय बाजार में नई रेनॉ डस्टर एसयूवी का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Astor, Skoda Kushaq, Maruti Grand Vitara और Toyota Urban Cruiser Hyryder गाड़ियों के साथ हो सकता है। भारत में ये कार 2025 तक लॉन्च हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026