---Advertisement---

पैनॉरमिक सनरूफ के साथ रिवील हुई Renault Rafale Hybrid SUV, सेफ्टी के लिए मल्टी एयरबैग्स और ADAS जैसी खूबियां

Renault Rafale Hybrid SUV: अपनी स्टाइलिश कारों के लिए मशहूर फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनॉ ने अपनी नई कार (Renault Rafale Hybrid SUV) से पर्दा हटा दिया है। आपको बता दें कि रेनॉ ने 19 जून को पेरिस एयर शो के दौरान अपनी नई कार रेनॉ राफेल को रिवील कर दिया है। मार्केट में ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 20, 2023 2:34 अपराह्न

Renault Rafale Hybrid SUV
Follow Us
---Advertisement---

Renault Rafale Hybrid SUV: अपनी स्टाइलिश कारों के लिए मशहूर फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनॉ ने अपनी नई कार (Renault Rafale Hybrid SUV) से पर्दा हटा दिया है। आपको बता दें कि रेनॉ ने 19 जून को पेरिस एयर शो के दौरान अपनी नई कार रेनॉ राफेल को रिवील कर दिया है। मार्केट में ऐसी खबरे हैं कि इस कार का डिजाइन एविएशन से प्रेरित होकर लिया गया है। यही वजह है कि इसका नाम फाइटर जेट राफेल के नाम पर रखा गया है। जानिए कैसा है इसका डिजाइन और इसमें क्या-क्या खूबियां दी गई है।

Renault Rafale Hybrid SUV की जानकारी

रेनॉ ने इसका डिजाइन काफी खास बनाया है। इसके फ्रंट में नई ग्रिल दी गई है। इसमें शार्प एलईडी एलिमेंट्स के साथ एक कूपे रूफलाइन मिलती है। इसके साथ ही इसमें एक लंबा बोनट, एक चौड़ा एयरवेंट, मैट्रिक्स एलईडी लाइट्स सेटअप दिया गया है। रेनॉ ने इसमें नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए हैं। इसके अलावा इसमें नया रेडिएयर, फॉग लाइट के साथ एलईडी हैडलाइट्स दी गई है। कंपनी ने इस कार में 4710mm की लंबाई दी है। 1860mm चौड़ाई और 2740mm का व्हीलबेस दिया है।

ये भी पढ़ें: ये हैं सबसे अधिक रेंज देने वाली धाकड़ Electric Cars, लिस्ट में तीसरे नंबर की कार से कर सकते हैं लंबा सफर

Renault Rafale Hybrid SUV के फीचर्स

रेनॉ की इस कार में 12 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12 इंच का इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, 9 इंच का ड्राइवर हैड अप डिस्प्ले, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील्स, पैनॉरमिक सनरूफ, डैशबोर्ड डाइड कोर्क, एबियंट लाइटिंग के साथ इसकी चमक और बढ़ जाती है। इसमें सेफ्टी के लिए मल्टी एयरबैग्स, ईबीडी और एडीएएस दिया गया है।

फीचर्सRenault Rafale Hybrid SUV
इंजन1.2 लीटर
ताकत197bhp
टॉर्क205nm

Renault Rafale Hybrid SUV इंजन

इस कार को ताकत के लिए दो इलेक्ट्रिक मोटर्स को जोड़ा गया है। इसमें 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया गया है। इसके साथ 2kwh की लिथियम बैटरी भी दी गई है। ये 197bhp की ताकत और 205nm का टॉर्क देती है। इसमें ड्राइविंग के लिए ऑल व्हील ड्राइव मोड मिलता है। इस कार की टॉप स्पीड 200km प्रति घंटा है। इस कार को 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसकी एक्सशोरूम कीमत 50 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, अभी तक रेनॉ ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: fossil और Apple पर बिजली गिराएगी Samsung Galaxy Watch 6! थका देंगी स्मार्टवॉच की खासियतें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026