---Advertisement---

तगड़े इंजन से इस दिन भौकाल मचाने आ रही Royal Enfield Bullet 350, खासियत देख Harley Davidson को लग सकती है मिर्च!

Royal Enfield Bullet 350: भारत के ऑटो बाजार में रॉयल एनफील्ड का दबदबा क्या है ये भला कौन नहीं जानता। सड़कों पर जब इसके साथ कोई चलता है तो वो सबसे अलग ही महसूस कर रहा होता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 21, 2023 2:33 अपराह्न

Royal Enfield 350
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Bullet 350: भारत के ऑटो बाजार में रॉयल एनफील्ड का दबदबा क्या है ये भला कौन नहीं जानता। सड़कों पर जब इसके साथ कोई चलता है तो वो सबसे अलग ही महसूस कर रहा होता है। ऐसे में जब भी रॉयल एनफील्ड अपने किसी नए मॉडल को लॉन्च करने वाली होती है तो इसको लेकर चर्चाएं चल ही जाती हैं। लोग कयास लगाना भी शुरु कर देते हैं कि आखिर कैसा होगा कंपनी का नया वाला मॉडल, क्या कुछ फीचर देखने को मिलेंगे इसमें। Royal Enfield अपने नए मॉडल Bullet 350 को लॉन्च करने वाली है। इसको लेकर कंपनी ने टीजर भी लॉन्च किया है, जिसमें ये बताया गया है कि कंपनी इसे 30 अगस्त को लॉन्च कर सकती है। ऐसे में आइय़े जानते हैं क्या है Bullet 350 में खास ?

रॉयल एनफील्ड के संभावित डिज़ाइन

रॉयल एनफील्ड के डिज़ाइन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक बात की ध्यान रखने की जरुरत है कि कंपनी ज्यादातर अपने पारंपरिक डिज़ाइन को लेकर ही चलती है। ऐसे में बदलाव को लेकर संभावना कम ही बन सकती है। इसके साथ ही इस मॉडल के स्पोक व्हील और पुराने-स्कूल बॉडी पैनल की बनावट भी वही रहने की संभावना है। इसमें क्लासिक वाले मॉडल के जैसे टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर रहने की संभावना है। इसके अतिरिक्त बुलेट के इस मॉडल में एक टियरड्रॉप-आकार का ईंधन टैंक और एक सिंगल-पीस सीट भी हो सकती है।

J प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है इंजन

कंपनी ने इंजन क्षमता को लेकर स्पष्ट किया है कि इसकी इंजन क्षमता 346 सीसी होगी और यह जे- प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। यह इंजन 20 BHP और 27 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करेगी। क्लासिक 350, मेट्योर 350 और हंटर 350 के तर्ज पर ही कंपनी ने बुलेट 350 में इस क्षमता वाले इंजन को रखने की घोषणा की है। इसके अलावा इस मॉडल में हाइलोजन हेडलैंप और नए डिज़ाइन के स्विच गियर पैटर्न के होने की संभावना है।

संभावित कीमत

अपने नये मॉडल बुलेट 350 के कीमत को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ऑटो बाजार के बढ़ते कंपटीशन को देखते हुए इसके कीमत को सामान्य ही रखा जाएगा। खबरों की माने तो इसकी एक्स शोरुम कीमत 1.60 लाख रुपये से लेकर 1.69 लाख रुपये तक हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026