Royal Enfield Himalayan 750: इन 3 अपग्रेड्स के दम पर महफिल लूट सकती है धांसू एडवेंचर मोटरसाइकिल, लीक्स जानकर दिल को होगी तसल्ली!

Royal Enfield Himalayan 750: एडवेंचर बाइक सेगमेंट में जल्द ही रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 मोटरसाइकिल जोरदार धमाका कर सकती है। इसमें हाईफाई खूबियां और पावरफुल इंजन मिलने की उम्मीद है।

Royal Enfield Himalayan 750

Photo Credit: Google

Royal Enfield Himalayan 750: आज के टाइम में भी एडवेंचर बाइक का खुमार कम नहीं हुआ है। कम्यूटर, स्पोर्ट्स और क्रूजर बाइक से इतर एडवेंचर स्टाइल मोटरसाइकिल का रूतबा अभी भी बरकरार है। ऐसे में इस सेगमेंट में जल्द ही रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 एडवेंचर बाइक जोरदार एंट्री मार सकती है। कई फ्रेश लीक्स की मानें, तो दो पहिया वाहन कंपनी एडवेंचर सेगमेंट में तहलका मचाने की तैयारी कर रही है। इंटरनेट पर इस आगामी बाइक की कई चौंकाने वाले अपग्रेड्स घूम रहे हैं।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 में मिल सकती हैं एडवांस टेक्नोलॉजी

कई हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अपकमिंग बाइक में बड़ा टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन इंटीग्रेशन मिल सकता है। कंपनी इसमें राइड मोड्स, स्विचेबल एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टीबीटी नेविगेशन की सुविधा देखने को मिल सकती है।

बेहतर चेसिस और टूरिंग सेटअप

लेटेस्ट लीक्स पर भरोसा करें, तो बताया जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 बाइक में बेहतर सस्पेंशन, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, ज्यादा मजबूत चेसिस देखने को मिल सकती है। इससे राइडर्स को बेहतर आरामदायक सफर मिलने की उम्मीद है। साथ ही ऑफ रोड स्टेबिलिटी में सुधार आने की आशंका है।

नया ट्विन सिलेंडर इंजन

लीक्स के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 मोटरसाइकिल में सबसे बड़ा अपग्रेड इसका नया 750cc पैरलल ट्विन इंजन माना जा रहा है। इंजन मौजूदा 650 प्लेटफॉर्म से ज्यादा पावर और हाईवे पर बेहतर क्रूजिंग देगा। ऐसे में बाइक चलाने वाले राइडर लंबी दूरी की टूरिंग आसानी से कर सकेंगे। साथ ही अधिक टॉर्क और स्मूदर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

जानिए क्या है लीक कीमत और लॉन्च डिटेल?

उधर, अपकमिंग रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 एडवेंचर मोटरसाइकिल का लीक प्राइस 4 से 4.5 लाख रुपये एक्सशोरूम हो सकता है। बताया जा रहा है कि बाइक कंपनी इसे साल के आखिर तक इंडियन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। मगर अभी तक इस संबंध में रॉयल एनफील्ड ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Exit mobile version