---Advertisement---

अपग्रेडेड फीचर के साथ स्पॉट की गई Royal Enfield Scram 411, अलॉय व्हील्स व एबीएस ब्रेकिंग जैसे फीचर के साथ बाजार में दस्तक देने की संभावना

Royal Enfield Scram 411: भारतीय ऑटो बाजार की धाकड़ बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफिल्ड को लेकर अटकलें बरकरार ही रहती है। कहते हैं ये कंपनी एक के बाद एक लगातार अपने नए-नए मॉडल्स को लेकर तैयार रहती है और समय समय पर स्पॉट होकर खबरों में आ जाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 4, 2023 5:05 अपराह्न

Royal Enfield Scram 411
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Scram 411: भारतीय ऑटो बाजार की धाकड़ बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफिल्ड को लेकर अटकलें बरकरार ही रहती है। कहते हैं ये कंपनी एक के बाद एक लगातार अपने नए-नए मॉडल्स को लेकर तैयार रहती है और समय समय पर स्पॉट होकर खबरों में आ जाती है। खबरों की माने तो एक बार फिर रॉयल एनफिल्ड सुर्खियों में है, वजह है इसकी धाकड़ लुक वाले बाइक स्क्रैम 411 का स्पॉट होना। सोशल मीडिया से मिल रही खबरों की माने तो रॉयल एनफिल्ड अब स्क्रैम 411 को अपग्रेड करते हुए एक बार फिर मार्केट में उतारने को तैयार है।

Scram 411 में स्पॉट किए गए ये फीचर्स

खबरों की माने तो स्क्रैम 411 के अपडेटेड वर्जन में अलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं। हालाकि ये फीचर पहले भी मौजूद था लेकिन इस बार स्क्रैम 411 में ट्यूबलेस टायर होने की संभावना है जो कि अब पंचर जैसे झंझट से थोड़ी राहत दिलाएगी। अब टायर के फ्लैट हो जाने पर भी बिना रुके लंबी दूरी तय की जा सकेगी। वहीं इंजन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 24.3bhp के पॉवर की क्षमता हो सकती है तो वहीं यह मॉडल 32 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं गियरबाक्स को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 5 पैटर्न वाले गियरबाक्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसके सस्पेंशन पहले से और बेहतर हो सकते हैं। ब्रेकिंग फीचर को लेकर कंपनी हमेशा से अच्छा काम करती रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें आगे और पीछे दोनो पहियों में एबीएस सिस्टम के साथ डिस्क ब्रेक देखने को मिल सकता है।

स्क्रैम 411 पहले भी हो चुकी है लॉन्च

स्क्रैम को लेकर खबरें पहले भी बन चुकी है और उसकी वजह है स्क्रैम 411 की लॉन्चिंग। रॉयल एनफिल्ड का ये मॉडल बाजार में पहले से मौजूद है और हिमालयन को टक्कर दे रहा है। वर्तमान में इसमें अर्गोनॉमिक डिजाइन के साथ आरामदायक सीट और एलईडी टेललाइट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं जो कि इसके धाकड़ लुक को और भी बढ़ाने का काम करते हैं। वहीं इसके अगले व्हील में 19-इंच और पिछले व्हील में 17-इंच अलॉय व्हील्स आते हैं जो कि इसके फीचर को बढाते हैं। वहीं इंजन की बात करें तो इसमें हिमालयन वाला इंजन दिया गया है जो 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026