---Advertisement---

बाजार गर्म करने के लिए जल्द धमाका कर सकती है Royal Enfield Shotgun 350 बाइक, लेटेस्ट लीक में सामने आई जबरदस्त डिटेल

Royal Enfield Shotgun 350: पावरफुल बाइक की जब भी बात आती है तो रॉयल एनफील्ड बाइक का नाम जरूर आता है। रॉयल एनफील्ड अपनी मोटरसाइकिल को स्टाइलिश बनाने के साथ ही काफी ताकतवर भी बनाता है। बीते कई दिनों से ऐसी खबरें चल रही है कि रॉयल एनफील्ड कई नई बाइक्स पर काम कर रही ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 7, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Royal Enfield Shotgun 350
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Shotgun 350: पावरफुल बाइक की जब भी बात आती है तो रॉयल एनफील्ड बाइक का नाम जरूर आता है। रॉयल एनफील्ड अपनी मोटरसाइकिल को स्टाइलिश बनाने के साथ ही काफी ताकतवर भी बनाता है। बीते कई दिनों से ऐसी खबरें चल रही है कि रॉयल एनफील्ड कई नई बाइक्स पर काम कर रही है। इसमें से एक नाम रॉयल एनफील्ड शॉटगन 350 (Royal Enfield Shotgun 350) का भी है। इसी बीच इस बाइक की कुछ खास जानकारी लीक हुई है। लीक हुई जानकारी में दावा किया गया है कि ये बाइक शानदार एग्जॉस्ट नोट के साथ आएगी। जानिए क्या है इस बाइक की जानकारी।

Royal Enfield Shotgun 350 लीक जानकारी

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 350 को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस अपकमिंग बाइक की डिजाइन से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। कहा जा रहा है कि बाइक में एलईडी हैडलाइट्स, चारों तरफ क्रोम, रेट्रो स्टाइल वाले गोल हैडलैंप्स, इंडीकेटर्स, ट्विन सीट सेटअप, सिंगल एग्जॉस्ट और स्पीडोमीटर कंसोल दिया जाएगा।

Royal Enfield Shotgun 350 की अनुमानित खासियतें

ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस बाइक में मिटियर 350 वाला इंजन मिल सकता है। ये बाइक 349cc सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड तकनीक के साथ आ सकता है। इतनी क्षमता पर ये 20.2bhp की ताकत और 27nm का पीक टॉर्क पैदा करेगा। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा। इसके फ्रंट व्हील में पावर ब्रेक और पीछे की तरफ डिस्क ब्रेक मिल सकता है। ये सिंगल चैनल एबीएस के साथ आ सकता है। बाइक के फ्रंट व्हील में टेलीस्कोपिक फ्रंट फ्रोक्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया जाएगा।

Royal Enfield Shotgun 350 की संभावित कीमत

शॉटगन 350 की एक्सशोरुम कीमत 2.20 लाख रुपये हो सकती है। इस बाइक को इस साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इंडियन मार्केट में इस बाइक की टक्कर Jawa Perak और Jawa 42 Bobber बाइक से हो सकती है। फिलहाल इस बाइक के बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी उपलब्ध नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026