---Advertisement---

Sedan vs Hatchback vs SUV: तीनों के बीच का कन्फ्यूजन मिनटों में कर लें दूर, खरीदने में नहीं होगी कोई दिक्कत

Sedan vs Hatchback vs SUV: अगर आप भी हैचबैक, सेडान और एसयूवी गाड़ियों के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं तो आपको यहां आसान भाषा में पता लग जाएगा कि आखिर इन तीनों के बीच क्या अंतर होता है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: सितम्बर 27, 2023 10:01 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sedan vs Hatchback vs SUV: गाड़ी खरीदने से पहले हमें तमाम सारी चीजें ध्यान में रखनी होती हैं। जैसे गाड़ी में इंजन कैसा है, माइलेज बढ़िया है या नहीं, और फीचर्स कैसे मिल रहे हैं। वाकई गाड़ी खरीदते समय ये चीजें ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इन सब चीजों को तो जानते हैं हालांकि, वह बॉडी टाइप को लेकर कन्फ्यूजन में आ जाते हैं। आज की इस खबर में हम आपको Sedan vs Hatchback और SUV के बीच का अंतर बताने वाले हैं। इसे पढ़कर आपका गाड़ियों के बॉडी टाइप को लेकर कन्फ्यूजन हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

Hatchback गाड़ियां क्या होती हैं

हैचबैक गाड़ियों को छोटी फैमिली के हिसाब से डिजाइन किया जाता है। ये आकार में सेडान गाड़ियों की तुलना ऊंची होती है और इनमें सामान रखने के लिए कम बूट स्पेस मिलता है। साथ ही आमतौर पर इस तरह की गाड़ियां पर्सनल यूज के लिए लोग ज्यादा खरीदना पसंद करते हैं। इनके उदाहरण के तौर पर मारुति स्विफ्ट, ऑल्टो और वैगनआर जैसी गाड़ियों को लिया जा सकता है।

Sedan गाड़ियों की खास बातें

इस तरह की गाड़ियां आजकल खूब पंसद की जा रही है। यही वजह है इस सेगमेंट में कंपनियां भी खूब गाड़ियां लॉन्च करती हैं। इस तरह की गाड़ियां ऊंचाई में कम होती हैं। इनमें सामान रखने के लिए भी पर्याप्त बूट स्पेस मिलता है। इनमें सामान रखने के लिए अलग से डिग्गी की सुविधा भी दी जाती है। इनकी लंबाई भी हैचबैक गाड़ियों की तुलना में अधिक होती हैं। सेडान गाड़ियों के उदाहरण के तौर आप होंडा अमेज, हुंडई वर्ना और मारुति स्विफ्ट डिजाइर जैसी गाड़ियों को ले सकते हैं और इन गाड़ियों की दूसरी पहचान ये है कि ये आगे और पीछे दोनों ही तरफ से निकली होती हैं।

SUV गाड़ियों में क्या मिलता है खास

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है स्पोर्ट युटिलिटी व्हीकल. यानी इस तरह की गाड़ियां होती हैं जिनमें हैचबैक और सेडान की तुलना में ज्यादा व्हीलबेस मिलता है। इनका आकार भी सेडान और हैचबैक से काफी बड़ा होता है। ऐसी गाड़ियों के उदाहरण के तौर पर आप महिंद्रा स्कॉर्पियो, टोयाटा अर्बन क्रूज़र जैसी गाड़ियों को ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026

Leave a Comment