---Advertisement---

Royal Enfield Super Meteor 650 पर वेटिंग पीरियड देखकर खरीदने से पहले सोच में पड़ जाएंगे, Benelli 502 C को देती है टक्कर

रॉयल एनफील्ड ने इस साल जनवरी में अपनी सुपर मेटियोर 650 बाइक को लॉन्च किया था और इसके बाद से इस बाइक की बुकिंग भी काफी ज्यादा हो गई है। इस बाइक पर 4 महीनों से ज्यादा का वेटिंग पीरियड चल रहा है और इसकी शुरूआती कीमत 5.59 लाख रूपये से शुरू होती है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 11, 2023 11:37 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Super Meteor 650: देश की टू-व्हीलर निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने इस साल जनवरी के बीच में अपनी सुपर मेटियोर 650 को लॉन्च किया था। इसके बाद से इस बाइक की बुकिंग भी काफी ज्यादा हो गई है और इस पर काफी लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा। ऐसे में अगर आपको भी यह बाइक खरीदनी है तो आपको यह बाइक लेने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि आपको इसकी डिलीवरी कितने समय बाद मिलेगी। क्योंकि ज्यादातर ग्राहकों को यह बाइक अब तक डिलीवर नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: BAJAJ की PULSAR 220F और HONDA की 100CC वाली बाइक्स सहित ये मोटरसाइकिल आ रहीं धूम मचाने, फीचर्स दिल जीत लेंगे

इतना चल रहा है इस बाइक पर वेटिंग पीरियड

देश के महानगरों और टियर-2 जैसे शहरों में रॉयल एनफील्ड सुपर मेटियर 650 के टॉप-स्पेक वेरिएंट पर लगभग 3 से 4 महीने का वेटिंग पीरियड जारी है। इसकी निचले वैरिएंट एस्ट्रल और इंटरस्टेलर पर 2 से 3 महीनों का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। वहीं बड़े महानगरों दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरो में थोड़ा कम वेटिंग पीरियड चल रहा है जबकि कुछ शहरो में 2 से 3 महीने का वेटिंग पीरियड ग्राहकों को दिया जा रहा है।

इस वेरिएंट पर और भी ज्यादा वेटिंग पीरियड मिल रहा है

यह वेटिंग पीरियड तीन स्टैंडर्ड वेरिएंट में से ‘ऑफ द शेल्फ’ सुपर मेटियर पर मिल रहा है और अगर आपको Make It Yours (MiY) कॉन्फिगरेटर वाला मॉडल खरीदना है तो इसके लिए और ज्यादा वेटिंग पीरियड का सामना करना पड़ेगा।

Super Meteor 650 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

ModelRoyal Enfield Super Meteor 650
Engine648 cc, Parallel twin, 4 stroke, SOHC, Air-Oil Cooled
Power47.5 PS
Torque52.3 Nm
Mileage25Kmpl
Fuel Tank Capacity15.7 L
Front & Rear BrakeDisc

 

इस बाइक में 650cc का पैरलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 47.5PS का पॉवर आउटपुट देता है और इसकी भारतीय टेक मार्केट में शुरूआती कीमत 5.59 लाख रुपये एक्स शोरूम है। यह बाइक बेनेली 502सी को टक्कर देती है।

ये भी पढ़ें: ROYAL ENFIELD का तोड़ निकालने के लिए TVS ला रही चार तूफानी बाइक्स! दमदार इंजन से RONIN SCR सहित ये बाइक्स मचाएंगी तहलका

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026